26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video: राड डालकर चुराए थे गेहूं से भरे कट्टे

आरोपितों से पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस मामले में चोरी हुए गेहूं से भरे कट्टों की बरामदगी मंगलवार को होने की संभावना है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

श्री गंगानगर

•

image

pawan uppal

•

Updated: 27 Feb 2018, 8:38 AM IST

crime

सिटी पुलिस ने वेयर हाउस से गेहूं से भरे 52 कट्टे चोरी के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।

सूरतगढ़.

सिटी पुलिस ने वेयर हाउस से गेहूं से भरे 52 कट्टे चोरी के मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। इस मामले में चोरी हुए गेहूं से भरे कट्टों की बरामदगी मंगलवार को होने की संभावना है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई मोहर सिंह के अनुसार 5 फरवरी की रात्रि को वेयर हाउस के गोदाम नम्बर चार ए के स्टेक नम्बर 13 से गेहूं से भरे 52 कट्टे चोरी हुए थे। इस मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज हुआ।

दुकानदारी प्रभावित होते देख सड़कों पर उतरे दुकानदार

इसी तरह रावला क्षेत्र में गोदाम से गेहूं से भरे कट्टे चोरी हुए थे। पुलिस ने 22 फरवरी को 35 एसटीजी(पीलीबंगा) निवासी संजीव कुमार उर्फ संदीप पुत्र बच्चवा बावरी, रूपराम पुत्र इतवारी राम बावरी व जयप्रकाश उर्फ प्रकाश व लेखराज बावरी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को क्षेत्र के कई स्थानों से गेहूं के कट्टे चोरी करना कबूल किया था। पुलिस ने रिमाण्ड खत्म होने पर अदालत में पेशकर जेल भिजवाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में सोमवार को अनूपगढ़ जेल से आरोपितों को प्रॉडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की तो वेयर हाउस में गेहूं के कट्टों को चोरी करना स्वीकार किया।

वृद्धाश्रम रोड पर हटाए कब्जे

इस मामले में सभी चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया है। चोरी को सफाई से दिया अंजाम एएसआई ने बताया कि आरोपित शातिर चोर है। पांच फरवरी की रात्रि को आरोपित पिकअप गाड़ी में आए थे। वेयर हाउस की दीवार फांद कर अंदर घुसे और ताले लगे शटर के नीचे राड डालकर जैक लगाया और कुछ जने अंदर घुसे और गेहूं से भरे 52 कट्टो को बाहर निकाला। चोर गिरोह के सदस्यों ने सफाई से शटर को राड से उठाया कि किसी को चोरी का पता नहीं चल सके।

'जो मांगै ठाकुर अपने ते सोई-सोई देवै...

प्रकरण में मैनेजर पर गिरी थी गाज इस मामले में वेयर हाउस के श्रमिक यूनियन की ओर से घटना के अगले ही दिन पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर वेयर हाउस के स्टॉफ पर संदेह जताते हुए मामले की जांच करने की मांग की थी। इस प्रकरण को लेकर वेयर हाउस के मुख्यालय से एक अधिकारी भी आए। जिन्होंने जांच उच्चाधिकारियों को सौंपी थी। वही प्रकरण में वेयर हाउस मैनेजर शंकरलाल यादव को निलम्बित भी कर दिया गया था।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग