2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाज की जागृति,एकता व गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का प्रदेश स्तरीय मंथन कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
समाज की जागृति,एकता व गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

समाज की जागृति,एकता व गांव-गांव में संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

श्रीगंगानगर

रायसिंहनगर समाज की जागृति,एकता व संस्था को मजबूत करने के लिए गांव-गांव में कार्यकारिणी का गठन कर बाबा साहब के साहित्य को हर घर तक पहुंचाने के उद्देश्य को लेकर रविवार को राजस्थान बावरी समाज विकास संस्था का प्रदेश स्तरीय मंथन कार्यक्रम रायसिंहनगर की जाट धर्मशाला में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय जिला चिकित्सालय श्रीगंगानगर के पीएमओ व संस्था के प्रदेशाध्यक्ष डॉ बलदेव सिंह चौहान ने की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मंथन कार्यक्रम मैं जो मुद्दे उठाएं गए हैं उनको लागू करने की हर संभव कोशिश की जाएंगी।

एक-एक मुद्दे पर हुआ मंथन
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक पन्ना लाल भाटी,सम्माननीय सदस्य व पंचायत समिति सदस्य रामदेवी बावरी,अनूपगढ़ विधायक प्रतिनि धि प्रभूदयाल बावरी,पूर्व विधायक सोना देवी बावरी,प्रधानाचार्य मुकंद सिंह,प्रदेश सचिव हनुमान बावरी,कृ षि वैज्ञानिक जोगेंद्र सिंह चौहान,महिला विंग की जिलाध्यक्ष व कनिष्ठ अ भियंता सरोज पंवार,श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष रामकुमार राठौड़,हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष हंसराज पंवार व जिला उपाध्यक्ष सरपंच मेघराज व जीत सिंह बावरी व पंचायत समिति सदस्य विनोद पंवार ने शिक्षा,समाज में व्याप्त कुरीतियां,नशा मुक्त समाज,महिला शिक्षा को बढ़ावा देने,पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण व रक्तदान शिविर लगाने सहित एक-एक मुद्दे पर चिंतन व मंथन किया गया।

19 जून को श्रीगंगानगर में होगा संभाग स्तरीय कार्यक्रम
संस्था के प्रदेश उप-सचिव मोहन लाल चौहान व पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण चौहान,जिला सचिव लक्ष्मण भाटी व जगदीश भाटी,अमरचंद भाटी व मोहन लाल भाटी,जयकुंवर भाटी,कालूराम बावरी,श्रीराम राठौड़ ने कहा कि 19 जून को श्रीगंगानगर में बावरी समाज का संभाग स्तरीय कर्मचारी सम्मेलन करवाया जाएग। साथ ही संगठन को मजबूत करने,समाज की प्रतिभाओं का सम्मान और विद्या र्थियों की प्रतियोगिता,सोशल मीडिया को मजबूत करने पर मंथन हुआ।


समाज को संगठित होने का आह्वान
संस्था के रायसिंहनगर तहसील अध्यक्ष बनवारी लाल भाटी,अनूपगढ़ अध्यक्ष भैराराम बावरी,घड़साना अध्यक्ष आनंद चौहान,रावला अध्यक्ष सेवानिवृत कैप्टन भगवान सिंह,करणपुर अध्यक्ष मलकीयत सिंह,पदमपुर अध्यक्ष कर्मसिंह व खाजूवाला अध्यक्ष सतनाम सिंह व टिब्बी अध्यक्ष राजाराम,नत्थूराम बावरी,अर्जून भाटी,कनिष्ठ अ भियंता तमन्ना सोलंकी,बीज निगम अ धिकारी विनोद कुमार,एडवोकेट विष्णु भाटी व पूर्व सरपंच दलीप भाटी व सचिव सूरजभान भाटी व पूर्व सरपंच रामाराम व महेंद्र सिंह बावरी ने समाज को संगठित होने का आह्वान किया।कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक लालचंद भाटी ने किया।

Story Loader