
दो पुलिस कर्मियों सहित तेरह नए कोरोना रोगी आए सामने
-इस बार श्रीगंगानगर शहर और निकटवर्ती साधुवाली से मिले कोरोना रोगी
-इलाके में कोरोना से छठी मौत
श्रीगंगानगर. इलाके में शुक्रवार को तेरह नए कोरोना पॉजिटिव रोगी सामने आए। इसके साथ ही इलाके में कोरोना रेागियों की संख्या 433 तक पहुंच गई है। इस बार मिले 13 रोगियों में से बारह श्रीगंगानगर शहर के निवासी हैं तथा एक रोगी साधुवाली क्षेत्र से मिला है।
इन इलाकों में मिले कोरोना रोगी
जिले में शुक्रवार को थोड़े-थोड़े अंतराल पर दो रिपोर्ट मिली। इनमें एक रिपोर्ट में छह और अन्य में सात रोगी सामने आने की जानकारी दी गई। इनमें एक ऐसा रोगी भी शामिल है जिसकी मौत होने के बाद उसके कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट राजकीय जिला चिकित्सालय प्रशासन को मिली। शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार नियमानुसार करवा दिया गया। यह महिला रोगी न्यू अग्रसेन नगर की निवासी थी।
इलाके में शुक्रवार को मिले रोगियों में देवनगर वार्ड दो में एक, विनोबा बस्ती में तीन, पुरानी आबादी वार्ड पंद्रह में एक, सेतिया कॉलोनी की गली संख्या दस में एक, न्यू अग्रसेन नगर में एक, साधुवाली में एक, ऋद्धि-सिद्धि प्रथम में दो, गांधी नगर में एक, लालूराम की ढाणी वार्ड एक में एक तथा श्याम नगर के वार्ड दस में एक कोरोना रोगी मिला है। इन रोगियों में दो पुलिसकर्मी शामिल हैं।
Published on:
14 Aug 2020 09:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
