
फिर आए 34 कोरोना रोगी सामने
-श्रीगंगानगर शहर की कॉलोनियों और आसपास के इलाकों में मिले कोरोना रोगी
-सुबह मिली रिपोर्ट में दस तथा शाम को 24 रोगी आए सामने
श्रीगंगानगर. जिले में कोरोना के हमले लगातार जारी है। शुक्रवार को सुबह मिली कोरोना रिपोर्ट में दस तथा शाम को 24 रोगी सामने आए। इस प्रकार पूरे दिन में 34 रोगी सामने आए। इलाके में अब कोरोना रोगियों का आंकड़ा 595 तक पहुंच गया है। शुक्रवार को मिले रोगियों में दो प्रशासनिक अधिकारी, एक कोरोना योद्धा और एक बैंककर्मी भी शामिल है। इलाके में रोगी मिलने के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी संक्रमितों को चिकित्सालय पहुंचाने में जुट गए।
ऐसे आए कोरोना की चपेट में
जिले में शुक्रवार को 34 कोरोना रोगी सामने आए। इनमें जी ब्लॉक, ऋद्धि-सिद्धि प्रथम, पुरानी आबादी, एच ब्लॉक, रामदेव कॉलोनी, न्यू अग्रसेन नगर, गांव ल_ांवाली (नौ एमएल), सिविल लाइन्स, सात डीडी बी घड़साना, सूरतगढ़ के वार्ड 22, जवाहर नगर के सैक्टर चार और सादुलशहर के वार्ड तेरह में एक-एक कोरोना रोगी मिले हैं। वहीं राणा प्रताप कॉलोनी में तीन और सी ब्लॉक में दो रोगी सामने आए हैं। इन सभी का पूर्व के रोगियों से संपर्क रहा है। इसके अलावा अग्रसेन नगर में जैन धर्मशाला के पास एक, गजसिंहपुर वार्ड आठ में दो रोगियों का यात्रा इतिहास है। इसके साथ ही एकलव्य नगर, सेतिया कॉलोनी क्षेत्र में ए ब्लॉक, श्रीकरणपुर के वार्ड सोलह में एक और वार्ड 18 में तीन रोगियों में कोरोना संक्रमण के स्रोत के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। इसके अलावा जिला अस्पताल में एक कोरोना योद्धा, आदर्श कॉलोनी, विनोबा बस्ती में भी रोगी मिले हैं। श्रीकरणपुर के वार्ड सोलह में पांच रोगियों में से कुछ का संपर्क तथा कुछ का यात्रा इतिहास है।
Published on:
21 Aug 2020 11:29 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
