
एक और चिकित्सक सहित चौबीस नए कोरोना रोगी मिले, जिले में रोगियों की संख्या 344
-शहर के अग्रसेन नगर, राणा प्रताप कॉलोनी, जे ब्लॉक, कर्मचारी कॉलोनी, कुंज विहार, वार्ड 37, पुरानी आबादी, विनोबा बस्ती, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड, पंजाबी सिटी और साधुवाली क्षेत्र, बीएसएफ कैंपस, ततारसर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर, केसरीसिंहपुर और पंजाब के उस्मान खेड़ा में मिले नए रोगी
श्रीगंगानगर. इलाके में नए कोरोना रोगी मिलने का क्रम लगातार जारी है। जिले में शनिवार रात तक 320 कोरोना रोगी मिलने के बाद रविवार सुबह आई रिपोर्ट में 24 और नए कोरोना रोगी मिलने के साथ ही रोगियों का आंकड़ा 344 तक पहुंच गया। नए कोरोना रोगियों में शहर के अग्रसेन नगर, राणा प्रताप कॉलोनी, जे ब्लॉक, कर्मचारी कॉलोनी, कुंज विहार, वार्ड 37, पुरानी आबादी, विनोबा बस्ती, जवाहर नगर हाउसिंग बोर्ड , पंजाबी सिटी और साधुवाली क्षेत्र, बीएसएफ कैंपस, ततारसर, श्रीकरणपुर, सादुलशहर, केसरीसिंहपुर और पंजाब के उस्मानखेड़ा क्षेत्र में नए रोगी मिले हैं।
इन रोगियों में से अधिकांश का संपर्क इतिहास है वहीं कुछ को संक्रमण किसी स्रोत से हुआ है यह जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना मिलने के साथ ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के दल सक्रिय हो गए तथा संबंधित इलाकों में सैनेटाइजेशन सर्वे आदि गतिविधियों को अंजाम दिया गया। इसके साथ ही रोगियों को भी हॉस्पिटल भिजवाने की व्यवस्था की गई।
Published on:
09 Aug 2020 11:06 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
