4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: श्रीगंगानगर मटका चौक स्कूल बना राजनीति का आखाड़ा

- एक दूसरे की शिकायत की

2 min read
Google source verification
sriganganagar government girls high school student politics

sriganganagar government girls high school student politics

श्रीगंगानगर. अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाली शिक्षिकाएं छात्राओं के सामने आपसी विवाद कर शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा बना रखा है। आए दिन एक -दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा कर स्कूल का माहौल खराब किया जा रहा है। इस बीच स्कूल में कई बार हंगामा तक हुआ। दोनों पक्षों के अहम के बीच इस स्कूल की छात्राएं रही हैं। कभी पीटीआई तो कभी प्रिंसिपल अपने-अपने मोहरे के रूप में छात्राओं को काम में ले रही हैं।

इसका उदाहरण बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी के श्रीगंगानगर दौरे पर आने के बाद देखने को मिला है। इसमें पहले दिन तो छात्राओं ने प्रिंसिपल बलविंद्र कौर की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की तो दूसरे दिन दूसरे गुट की तरफ छात्राएं सर्किट हाउस पहुंच गई और आयोग की अध्यक्ष से मिलकर पीटीआई चरणजीत कौर को हटाने की मांग की। विद्यालय में लंबे समय से चल रहे विवाद को लेकर जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मूक-दर्शक बने हुए हैं।

जबकि यहां छात्राओं की पढ़ाई पर विपरित प्रभाव पड़ रहा है। हालात ये हो गए हैं कि अभिभावक इसके चलते अपनी बच्चियों को इस स्कूल से हटाने का मानस तक बना रहे हैं। यह हाल है शहर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मटका चौक का। जो पिछले कई माह से पीटीआई व प्रिंसिपल के बीच चल रहा विवाद राजनीति का केंद्र बना हुआ है।

स्कूल बना राजनीति का अखाड़ा

मटका चौक इन दिनों राजनीति का अखाड़ा बना हुआ है। शहर में बालिकाओं का यह सबसे बड़ा स्कूल है। इसमें 744 बेटियां कक्षा छह से 12 वीं तक अध्ययन कर रही है। इस स्कूल में 55 पद स्वीकृत है। इसमें पांच ही पद रिक्त हैं। इसके बावजूद बेटियों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता किसी को नहीं है। प्रधानाचार्य और पीटीआई खुद को सही बता रही हैं। शिक्षा विभाग पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। जिला प्रशासन इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रहा।

कब आई नई प्रधानाध्यापिका इस स्कूल में पहले निर्मल बहल प्रधानाचार्य थीं। बहल का यहां से केसरीसिंहपुर तबादला होने पर राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय रामसिंहपुर से बलविंद्र कौर ने 19 अक्टूबर 2016 को यहां ज्वाइन किया। इसके बाद स्कूल में कुछ बदलाव हुए और अनुशासन में सख्ती की। पीछे का मुख्य गेट बंद कर आम व्यक्ति का आना-जाना बंद कर दिया गया।

बड़ी खबरें

View All

श्री गंगानगर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग