1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से पति ने मांगी चाय तो प्रेमी संग पेट्रोल छिड़कर लगा दी आग गलियों में जान की भीख मांगता रहा पति

Wife Killed Husband With Lover : श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस ने लालचंद की ढाणी में पिछले दिनों पेट्रोल डालकर एक व्यक्ति को जलाकर मारने के के मामले में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification
Wife Killed Husband With Lover

Wife Killed Husband With Lover


श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस ने लालचंद की ढाणी में पिछले दिनों पेट्रोल डालकर एक व्यक्ति को जलाकर मारने के के मामले में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच में यह तथ्य सामने आए है कि जब पति आग की लपटों में घिरा हुआ गली में इधर-उधर से भाग रहा था, तो उसकी पत्नी शांति से खड़ी होकर तमाशा देखती रही। उसने अपने पति को बचाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। वहीं पत्नी का प्रेमी भी उसे आग में घिरा देख वहां से भाग निकला।

कोतवाली थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि लालचंद की ढाणी निवासी चिमनलाल पुत्र हेताराम ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती होने के बाद पर्चा बयान से मामला दर्ज कराया था कि 24 अपे्रल की शाम को करीब पौने आठ बजे वह अपने घर गया था। जहां उसकी पत्नी चंद्रकला व उसका प्रेमी विनय कुमार पुत्र गुलाबराम निवासी तीन जी चूनावढ़ थे। वह मकान की गैलरी में बैठा था। जहां उसकी पत्नी से चाय मांगी थी।

इस दौरान उसकी पत्नी चंद्रकला व विनय कुमार ने डिब्बे में पेट्रोल लाकर उसके पैरों पर डाल कर आग लगा दी। वह आग लगने पर घर से बाहर गली में आ गया। जहां आग की लपटों में घिरा चिमनलाल इधर-उधर भागता रहा। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसकी आग बुझाई और एम्बुलेंस से राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। जहां चिमनलाल ने पुलिस के पर्चा बयान में आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी चंद्रकला के विनय कुमार से अवैध संबंध है। जो उसे मारना चाहते थे और उन्होंने पेट्रोल डालकर उसको आग लगा दी।

पुलिस ने पर्चा बयान के आधार पर हत्या प्रयास का मामला दर्ज किया था। गंभीर रूप से झुलसे चिमनलाल को यहां से बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां 4 मई की सुबह उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी। आरोपी विनय और चंद्रकला यहां से फरार हो गए थे। उन्हें पुलिस ने देहरादून के समीप पकड़ लिया और रविवार रात को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।

Story Loader