3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘लाएंगे समाज में बदलाव, राजनीति को बनाएंगे स्वच्छ’

'Will bring change in society, will make politics clean'- राजस्थान पत्रिका के जनप्रहरी अभियान में स्वच्छता की ली शपथ  

2 min read
Google source verification
‘लाएंगे समाज में बदलाव, राजनीति को बनाएंगे स्वच्छ’

‘लाएंगे समाज में बदलाव, राजनीति को बनाएंगे स्वच्छ’

श्रीगंगानगर. राष्ट्र निर्माण के लिए जरूरी है कि हम भ्रष्टाचार और जातिवादी सोच सहित सभी रूढियों पर वार करते हुए स्वच्छ व ईमानदार छवि के लोगों को राजनीति में आगे लाएं। राजस्थान पत्रिका के जनप्रहरी अभियान के तहत यह बात हाउसिंग बोर्ड िस्थत सरस्वती शिशु शिक्षा सदन स्कूल परिसर में आयोजित जागरूकता संवाद संगोठी में विभिन्न वक्ताओं ने कही। जनप्रहरी अभियान के तहत महिलाओं और युवाओं को मतदाताओं को जागरूक किया गया और उन्हें मतदान का महत्व बताते हुए देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए निष्पक्ष व ईमानदार छवि के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई। इस दौरान सामाजिक एकता मंच सहित विभिन्न संगठनों ने राजस्थान पत्रिका का आभार जताते हुए स्वच्छ व ईमानदार छवि के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की शपथ ली। साथ ही अन्य को भी मतदान के प्रति जागरूक करने का भरोसा दिलाया।
इस मौके पर स्कूल संचालिका प्रेमलता सोनी, अधिवक्ता नंदिनी, अजय वर्मा सोनी, बहादुर राम सोनी, विवेक पाहवा, सामाजिक एकता मंच के महावीर गुप्ता, डा. कुसुम जैन, प्रवीण भटेजा, दुष्यन्त कायथ, डा. विशाल रोहिला, मीरा रानी, स्वर्णकार महिला मंडल की कांता सोनी,मधु सोनी, विश्व मानवाधिकार एसोसिएशन की रेणु अग्रवाल,कविता, मीना शर्मा, पिंकी कपूर, सुषमा बतरा, अप्रिता, एकता, रवि जैन, ज्योति, गीताजंलि गोयल, मोनू सहारण, इन्द्राज सोनी, सुनील सोनी, विशाल गुप्ता, अजय शुक्ला, दीपक कपूर, मनीष जैन, अनिल वालिया, विमला, अंजू बाला और मीना राठौड़ आदि साक्षी बने।
----------
यह भी सामने आए पहलू
जनप्रहरी अभियान से युवा और महिलाएं अपनी जिम्मेदारी समझेंगे। यह अभियान महिलाओं और युवाओं के लिए एक बेहतर प्लेटफार्म है। देश की राजनीति को स्वच्छ बनाने के लिए सभी की जिम्मेदारी है कि वे अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करें। निष्पक्ष एवं ईमानदारी छवि के लोग जब राजनीति में आगे आएंगे तो राजनीति में शुचिता के साथ देश भी विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। राजनीति में बदलाव के लिए युवाओं को अपनी जिम्मेदारी का अहसास कर आगे आना होगा।

Story Loader