31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नशे के खिलाफ नारी शक्ति को आगे आना होगा, सबसे ज्यादा भुगतना पड़ता खामियाजा

-रथ यात्रा के तहत कस्बे के विभिन्न संस्थाओं में कार्यक्रम आयोजित, सहयोग की अपील  

2 min read
Google source verification
नशे के खिलाफ नारी शक्ति को आगे आना होगा, सबसे ज्यादा भुगतना पड़ता खामियाजा

नशे के खिलाफ नारी शक्ति को आगे आना होगा, सबसे ज्यादा भुगतना पड़ता खामियाजा

अनूपगढ़. नशा मुक्त जनजागरण रथ यात्रा के तहत अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजा भारती छाबड़ा ने विभिन्न संस्थानों पर युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव बताते हुए नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया। अभियान की शुरुआत वार्ड नम्बर 12 स्थित बाबा रामदेव मंदिर में भानुशाली ङ्क्षसधी महाजन सरोवर सेवा संस्थान की तरफ से सूरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. गुरुशरण छाबड़ा के पुण्यतिथि पर नशामुक्ति पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूजाभारती छाबड़ा, व्यापार मंडल अध्यक्ष बूलचंद चुघ, ङ्क्षसधी समाज अध्यक्ष वासु फुलिया, संरक्षक भगवानदास शेवकानी, भारतीय ङ्क्षसधु सभा जिला संरक्षक भगवानदास मिठिया, टैक्स बार एसोसिएशन के सचिव रमेश शेवकानी, समाजसेवी रामप्रकाश गजरा, पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष साहिल कामरा, अरोड़वंश संस्था के महासचिव एडवोकेट तिलकराज चुघ,रेल संघर्ष समिति सरंक्षक गंगाबिशन सेतिया, पार्षद राकेश सोनी, भारतीय ङ्क्षसधु सभा अध्यक्ष लालचंद नाखवा आदि ने इष्ट देवता भगवान झूलेलाल एवं माता आशापुरा के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की। कार्यक्रम का मंच संचालन करते हुए एडवोकेट चुघ ने अभियान के बारे में विस्तार से बताया।
मुख्य वक्ता छाबड़ा ने कि नशा मुक्ति आंदोलन का पवित्र कार्य सर्व समाज समाजिक संस्थाओं बुद्धिजीवियों के सहयोग के बिना असंभव है। नारी शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि इस अभियान की सफलता के नारी शक्ति को आगे आना होगा, क्योंकि नशा करने का सबसे ज्यादा खामियाजा नारी शक्ति को भुगतना पड़ता है। कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद के प्रांतीय संपर्क प्रमुख रमेश आसनानी ने भगवान झूलेलाल की स्तुति प्रस्तुत की। इसके अलावा कस्बे के श्रीगुरुनानक खालसा महाविद्यालय में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशे से व्यक्ति आर्थिक रूप से खोखला हो जाता है व घर परिवार उजड़ जाता है। हमारे देश के युवा नशे के कारण बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सहयोग कर युवाओं को नशे से दूर करवाएं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ .प्रताप ङ्क्षसह शेखावत सहित महाविद्यालय स्टाफ ने सभी का मालापहना कर सम्मानित किया। इसके बाद एमडी चिल्ड्रल एकेड़मी, बाल विकास उच्च माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष छाबड़ा ने स्वच्छ समाज के निर्माण के लिए नशे पर रोक लगनी आवश्यक है। श्रीगंगागनर एवं हनुमानगढ़ जिला में नशा बुरी तरह फै ल रहा है।