2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा रुक्मिणी ने संभाली जिला कलक्टर की कुर्सी

Young Rukmini took over the chair of District Collector- तेज तर्रार आईएएस का कलक्टर के रूप में अधिकारियों ने किया अभिनदंन

less than 1 minute read
Google source verification
युवा रुक्मिणी ने संभाली जिला कलक्टर की कुर्सी

युवा रुक्मिणी ने संभाली जिला कलक्टर की कुर्सी

श्रीगंगानगर. नई जिला कलक्टर रुक्मिणी रियार ने गुरुवार शाम करीब छह बजे अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। जिला परिषद के सीईओ मुहम्मद जुनैद ने यह कार्यभार ग्रहण कराया।

इससे पहले उनके पहुंचने पर कलक्ट्रेट परिसर में एडीएम प्रशासन भवानी सिंह पंवार, यूआईटी सचिव डा.हरितिमा और एसडीएम उम्मेद सिंह रतनू ने गुलदस्ते देकर अभिनंदन किया।

इसके उपरांत कलक्टर ने अधिकारियों से इलाके का फीडबैक लिया। इस दौरान नई कलक्टर रुक्मिणी का कहना था कि जनता और अधिकारियों से फीडबैक लेकर वे जिले की प्राथमिकता तय करेगी।

हर योजना का हर लाभार्थी को लाभ मिले, इसके लिए समीक्षा करवाएंगे। कोविड के बढ़ते आंकड़ों को लेकर विशेष मॉनीटरिंग करने की योजना बना रहे हैं ताकि कोविड का अधिक संक्रमण नहीं फैले।

इससे पहले नई कलक्टर के कार्यभार संभालने के लिए कलक्ट्रेट परिसर में अफसरों की टीम दिन भर करती रही। कलक्टर रुक्मिणी के पति सिद्धार्थ सिहाग ने गुरुवार दोपहर में चूरू कलक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था।

इसके बाद कलक्टर रुक्मिणी के यहां आने का समय शाम पांच बजे तय हुआ। शाम पौने छह बजे जैसे ही यह नई कलक्टर पहुंची तो अधिकारियों ने अभिनंदन कर पूरे इलाके का संक्षिप्त फीडबैक दिया।

जिले के 73 साल के सफर में 51 और पिछले बाइस साल में बीस कलक्टर बदले जा चुके हैं। गुरुवार को रुक्मिणी रियार 52 वीं कलक्टर के रूप में ज्वाइन किया। चम्पालाल कोचर चार बार कलक्टर रह चुके हैं।

महिला कलक्टर के रूप में रुक्मिणी तीसरी महिला कलक्टर हैं। इससे पहले किरण सोनी गुप्ता और मुग्धा सिंहा कलक्टर रह चुकी हैं। इलाके के सबसे पहले कलक्टर के रूप में एमजी दलेला को 22 सितम्बर 1949 को नियुक्ति किया गया था।

Story Loader