26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुप्रीम कोर्ट में जज के बेटे की नियुक्ति रद्द, यूपी सरकार ने बनाया था चीफ एडवोकेट

सुप्रीम कोर्ट में पैरवी रखने के लिए यूपी सरकार की तरफ से चारों वकीलों का नियुक्त स्थगित कर दिया हैं । जिसमें चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया यू यू ललित के बेटे श्री यश भी शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 27 Sep 2022, 3:06 PM IST

supb.png

सुप्रीम कोर्ट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में पैरवी रखने और बहस करने के लिए चार वकीलों की नियुक्ति का आदेश स्थगित कर दिया है । इन चार वकीलों में भारत के चीफ जस्टिस यूयू ललित के बेटे एडवोकेट श्रीयश यू ललित भी शामिल थे। इनके अलावा एडवोकेट नमित सक्सेना, प्रीति गोयल और यथार्थ कांत थे ।

फिलहाल के लिए अभी चार अधिवक्ताओं को राज्य विधि अधिकारी के रूप में बाध्य करने से संबंधित जनादेश के कार्यान्वयन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया है। न्याय विभाग ने 21 सितबंर को इन चारों वकीलों को यूपी सरकार की पैरवी करने के लिए आदेश जारी किया था ।

हांलाकि 5 दिन के बाद इन वकीलों के नियुक्ति को लेकर आदेश को स्थगित कर दिया गया है । पुराने शासनादेश में नमित सक्सेना को एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड, प्रीति गोयल को विशेष पैनल अधिवक्ता, श्रीयश यू ललित को वरिष्ठ पैनल अधिवक्ता और यथार्थ कांत को कनिष्ठ पैनल अधिवक्ता के रूप में नियुक्त करने की स्वीकृति प्रदान की गई थी।

यह भी पढ़ें : बाँदा : जिला अस्पताल में नवेली बुंदेली कार्यक्रम के तहत नवजात बच्चियों का जन्मदिन मनाया गया

श्रीयश यू ललित कौन हैं ?
एडवोकेट श्रीयश यू ललित सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस उदय उमेश ललित के बेटे हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने जस्टिस उदय उमेश ललित ने देश के 49वें मुख्य न्यायाधीश बने थे। श्रीयस ने आईआईटी गुहाटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग करने के बाद वकालत को पेशा बनाया है। श्रीयस ने 2017 में दिल्ली यूनिवर्सिटी की लॉ फैकल्टी से ग्रैजुएशन किया था. इसके अलावा उन्होंने 2018 में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से लॉ में मास्टर डिग्री हासिल की थी।

चीफ जस्टिस यूयू ललित के दो बेटे हैं। बड़े बेटे श्रीयश ललित और उनकी पत्नी रवीना, दोनों पेशेवर वकील हैं। छोटा बेटा हर्ष अपने पत्नी के साथ अमेरिका में रहता है । CJI के रूप में जस्टिस उदय उमेश ललित वकील के रूप में कई बड़े मकदमें लड़ चुके हैं। CJI के रूप में जस्टिस उदय उमेश ललित का कार्यकाल 100 दिनों से कम का होगा।

यह भी पढ़ें : यूपी में प्रधानी का चुनाव नहीं जीत पाएंगे नीतीश कुमार,लोकसभा में जमानत जब्त हो जाएगी : दिनेश शर्मा