
Gokul Milk
आज से मुंबईकरों को एक और झटका लगा है। पहले से महंगाई के बोझ झेल रहे मुंबकरों की जेब आज से और ज्यादा ढीली होने जा रही है। दरअसल महाराष्ट्र की लीडिंग डेयरी सहकारी संस्था गोकुल ने 1 अगस्त यानी आज से मुंबई और पुणे समेत सभी केंद्रों पर फुल क्रीम दूध के दाम में बढ़ोतरी कर दी है। गोकुल के फुल क्रीम दूध के रेट में 2 रुपये का इजाफा किया गया है जिसके बाद आज से मुंबई में गोकुल का फ्रुल क्रीम दूध महंगा हो गया है।
मुंबई में आज से गोकुल दूध के दाम बढ़ने से शहर में गोकुल फुल क्रीम मिल्क 64 रुपये से बढ़कर 66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गोकुल ने 15 महीनों में तीसरी बार बढ़ोतरी की है। वहीं गाय के दूध की कीमत में 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। यह भी पढ़ें: Mumbai: HIV मरीजों का प्रोटीन पाउडर खा गए चूहे? भिवंडी के IGM हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने
बता दें कि गोकुल दूध के दाम बढ़ाए जाने से किसानो के साथ ही गोकुल दुग्ध संघ को भी फायदा होगा। लेकिन दूध के बढ़े दामों से आम आदमी की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ गया है। कोल्हापुर जिला सहकारी दूध उत्पादक संघ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मानकीकृत दूध और टोंड दूध जैसी अन्य मिल्क वैराइटीज के दामों में को बदलाव नहीं किए गए हैं। पशुओं के चारे के साथ ही उनके रख-रखाव की लागत में भी फायदा हुआ है। इसी को मद्देनजर रखते हुए दूध के खरीद मूल्य में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया गया है।
अधिकारी ने आगे कहा कि अब जब बाजार पूरी तरह खुल चुके हैं तो दूध आधारित वस्तुओं की मांग आपूर्ति को पार कर चुकी है। जैसे ही होटल और व्यवसाय फिर से शुरू हुए, आइसक्रीम, मक्खन, पनीर, छाछ और दही की मांग में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिसे निर्माता पूरा करने में असमर्थ हैं। इसके साथ ही ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव उन राज्यों में नजर आ रहा है जहां भैंस के दूध का उत्पादन होता है, जैसे राजस्थान और गुजरात। जिसके चलते खरीद गिर गई है। इस मांग-आपूर्ति बेमेल के कारण कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
Updated on:
01 Aug 2022 06:24 pm
Published on:
01 Aug 2022 06:23 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
