28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mumbai: HIV मरीजों का प्रोटीन पाउडर खा गए चूहे? भिवंडी के IGM हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही का मामला आया सामने

भिवंडी के आईजीएम के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अविनाश धनावडे ने बताया कि इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी। यहां के मरीजों ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल के जिस विभाग में ज्यादा मरीज आते हैं, वहां असुविधाएं ज्यादा हैं। हॉस्पिटल में जांच की सुविधा उपलब्ध होने के बावजूद भी कई जांच के लिए बाहर के लैब में भेजा जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 1 Aug 2022, 5:46 PM IST

rat.jpg

Rat

मुंबई के भिवंडी के इंदिरा गांधी मेमोरियल उपजिला हॉस्पिटल (आईजीएम) में एक बार फिर लापरवाही का मामला सामने आया है। हॉस्पिटल के एचआईवी (HIV) विभाग में मरीजों के लिए रखे प्रोटीन पाउडर को चूहों ने कुतर दिया है। ये प्रोटीन पाउडर एचआईवी मरीजों के लिए किसी सामाजिक संस्था ने दिया था। देख-रेख के अभाव में उस कमरे में इतने ज्यादा चूहे हैं कि फर्श भी कई जगह से कुतर दिया है। प्रोटीन पाउडर के पैकेट कुतरने की जानकारी मिलते ही हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने बॉक्स फेंक दिए।

इसके बाद हॉस्पिटल के चिकित्साधीक्षक डॉ राजेश मोरे ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से छुट्टी पर हैं और लौटने के बाद मामले की जांच करेंगे। एचआईवी विभाग के कई मामले सामने आए हैं। एचआईवी विभाग में जहां कर्मचारियों के साथ मरीजों को बैठने के लिए व्यवस्था की गई है, वहां की लाइट एवं फैन काफी दिनों से बंद हैं। जिसके चलते कर्मचारियों और मरीजों को गर्मी के समय में बिना पंखे के ही बैठना पड़ता है। यह भी पढ़ें: Sanjay Raut Arrested: जानें संजय राउत की गिरफ्तारी से शिवसेना को कितना होगा नुकसान, कैसे उद्धव ठाकरे की बढ़ी परेशानियां

बता दें कि एचआईवी विभाग के कर्मचारियों के मुताबिक, लाइट और पंखा बंद होने की शिकायत अस्पताल से की गई है, लेकिन अब तक इस मामले में कोई भी सुनवाई नहीं हुई है। 100 बेड के हॉस्पिटल में 200 बेड लगाए जाने के लिए पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के साथ स्थानीय विधायक रईस शेख ने हॉस्पिटल का दौरा किया था।

इस दौरान हॉस्पिटल से निकलते समय एक मरीज ने विधायक रईस शेख से शिकायत कर दी कि हॉस्पिटल में जांच के लिए पैसे की डिमांड की जाती हैं और मरीजों को प्राइवेट लैब में टेस्ट के लिए भेज दिया जाता है। मरीज की शिकायत के बाद विधायक रईस शेख जब दोबारा हॉस्पिटल में गए, तो वहां जांच केंद्र में शहर के प्राइवेट लैब के कर्मचारी बैठे थे, जो मरीजों का सेंपल ले रहे थे। विधायक की शिकायत पर हॉस्पिटल में बैठे प्राइवेट लैब के 2 कर्मचारियों के खिलाफ शांतिनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करा दिया गया है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग