माही ने कहा, "तेरे में तो स्वाभिमान भी नहीं है कि किसी की गर्लफ्रेंड आकर तेरी धज्जियां उड़ा के चली गई, फिर भी तू मर रही है" उनकी इस बात में लव के प्रति नाराजगी के साथ-साथ उनके आत्मसम्मान को लेकर सवाल भी नजर आया। इसी दौरान माही ने स्काउटओपी को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वह इस मामले में स्काउट को शामिल नहीं करना चाहतीं, वरना वह खुलकर अपनी प्रतिक्रिया देतीं। उनकी इस टिप्पणी के बाद स्काउटओपी और लव गिल से जुड़ा विवाद फिर चर्चा में आ गया है।