Bigg Boss Contestants: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम शहजादा धामी ने रियलिटी शोज के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए हैं। एक्टर का कहना है कि ऐसे शो TRP बढ़ाने के लिए कंटेस्टेंट्स की छवि को अपने हिसाब से पेश करते हैं। उनके मुताबिक, शो में दिखाई जाने वाली एडिटिंग और नैरेटिव दर्शकों की राय को प्रभावित कर सकते हैं। शहजादा का ये कमेंट ऐसे समय आया है, जब 'बिग बॉस 20' में स्काउटओपी और लव गिल को लेकर चर्चा हो रही है।