scriptIndian Railways : गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के लिए सुकून भरी खबर, रेलवे ने क‍िया ये खास इंतजाम | Indian Railways : North Western Railways increases temporary coaches in 82 trains passing through Rajasthan | Patrika News
जयपुर

Indian Railways : गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के लिए सुकून भरी खबर, रेलवे ने क‍िया ये खास इंतजाम

train news : गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में सुकून भरी खबर है। राजस्थान से गुजरने वाली 82 ट्रेनों में अब सीट का झंझट नहीं होगा। इसके लिए रेलवे ने खास इंतजाम किया है।

जयपुरMay 28, 2024 / 09:27 pm

Anil Prajapat

train news
Rajasthan News : जयपुर। गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के लिए भीषण गर्मी में सुकून भरी खबर है। सीटों की मारामारी से बचने और यात्रियों के सफर को आसान बनाने के लिए ट्रेनों में अस्थाई डिब्बों की बढ़ोतरी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से राजस्थान से गुजरने वाली 41 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के 82 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। बता दें कि जयपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चल रहे रीडवलपमेंट कार्य के चलते आधा दर्जन ट्रेनों को रद्द किया है। ऐसे में 82 ट्रेनों में कोच बढ़ने से या​त्रियों को काफी राहत मिलेगी।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गर्मी में अतिरिक्त यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए 41 जोड़ी ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के 82 कोच बढ़ोतरी का फैसला ​लिया है। एक जून से अलग-अलग तारीख के मुताबिक अतिरिक्त अस्थाई कोच की सुविधा यात्रियों को मिलनी शुरू हो जाएगी। ऐसे में राजस्थान से दूसरे राज्यों में जाने वाले यात्रियों को सफर में आसानी होगी।

इन ट्रेनों में लगाए जाएंगे अस्थाई कोच

  1. गाड़ी संख्या 22471/22472, बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 01.06.24 से 30.06.24 तक तथा दिल्ली सराय से 03.06.24 से 02.07.24 तक 1 सेकेंड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  2. गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रेलसेवा में दिल्ली सराय से 01.06.24 से 30.06.24 तक तथा उदयपुर सिटी से 02.06.24 से 01.07.24 तक 01 सेकेंड एसी व 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  3. गाड़ी संख्या 22475/22476, हिसार-कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा में हिसार से 5.06.24 से 26.06.24 तक तथा कोयम्बटूर से 8.06.24 से 29.06.24 तक 1 सेकेंड एसी व 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  4. गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 1.06.24 से 11.06.24 तक एवं दादर से 2.06.24 से 12.06.24 तक 1 सेकेंड एसी, 3 थर्ड एसी व 2 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  5. गाड़ी संख्या 12991/12992, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी रेलसेवा में 01.06.24 से 30.06.24 तक 1 द्वितीय कुर्सीयान, 1 थर्ड एसी इकोनोमी व 02 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  6. गाड़ी संख्या 12495/12496, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 06.06.24 से 27.06.24 तक एवं कोलकाता से 07.06.24 से 28.06.24 तक 1 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  7. गाड़ी संख्या 20471/20472, बीकानेर-पुरी-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 02.06.24 से 30.06.24 तक एवं पुरी से 05.06.24 से 03.07.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  8. गाड़ी संख्या 22473/22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 03.06.24 से 24.06.24 तक तथा बान्द्रा टर्मिनस से 04.06.24 से 25.06.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  9. गाड़ी संख्या 22977/22978, जयपुर-जोधपुर-जयपुर रेलसेवा में 01.06.24 से 30.06.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 फर्स्ट मय सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  10. गाड़ी संख्या 19613/19612, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 01.06.24 से 29.06.24 तक तथा अमृतसर से 02.06.24 से 30.06.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  11. गाड़ी संख्या 19611/19614, अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 01.06.24 से 29.06.24 तक तथा अमृतसर से 02.06.24 से 30.06.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  12. गाड़ी संख्या 19608/19607, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में मदार से 03.06.24 से 24.06.24 तक एवं कोलकाता से 06.06.24 से 27.06.24 तक 01 सेकेंड एसी, 01 थर्ड एसी इकोनोमी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  13. गाड़ी संख्या 19601/19602, उदयपुर सिटी-न्यूजलपाईगुडी- उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 01.06.24 से 29.06.24 तक एवं न्यूजलपाईगुडी से 03.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  14. गाड़ी संख्या 12065/12066, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर जन शताब्दी रेलसेवा में 01.06.24 से 29.06.24 तक 01 द्वितीय कुर्सीयान व 01 वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बो की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  15. गाड़ी संख्या 19666/19665, उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं खजुराहो से 03.06.24 से 02.07.24 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  16. गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 01.06.24 से 30.06.24 तक तथा दिल्ली कैंट से 03.06.24 से 02.07.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
  17. गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 02.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  18. गाड़ी संख्या 14806/14805, बाडमेर-यशवन्तपुर-बाडमेर रेलसेवा में बाड़मेर से 06.06.24 से 27.06.24 तक तथा यशवन्तपुर से 10.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  19. गाड़ी संख्या 14801/14802, जोधपुर-इंदौर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं इंदौर से 04.06.24 से 03.07.24 तक 03 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  20. गाड़ी संख्या 12465/12466, इंदौर-भगत की कोठी-इंदौर रेलसेवा में इंदौर से 02.06.24 से 01.07.24 तक एवं भगत की कोठी से 03.06.24 से 02.07.24 तक 03 द्वितीय शयनयान व 01 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  21. गाड़ी संख्या 20971/20972, उदयपुर सिटी-शालीमार-उदयपुर सिटी रेलसेवा में उदयपुर सिटी से 01.06.24 से 29.06.24 तक एवं शालीमार से 02.06.24 से 30.06.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनामी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  22. गाड़ी संख्या 09721/09722, जयपुर-उदयपुर सिटी-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं उदयपुर सिटी से 02.06.24 से 01.07.24 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  23. गाड़ी संख्या 19703/19704, उदयपुर-असारवा-उदयपुर रेलसेवा में उदयपुर से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं असारवा से 02.06.24 से 01.07.24 तक 01 साधारण श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  24. गाड़ी संख्या 14854/14853, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.06.24 से 07.06.24 एवं 12.06.24 से 30.06.24 तक तथा वाराणसी सिटी से 02.06.24 से 08.06.24 एवं 13.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  25. गाड़ी संख्या 14864/14863, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.06.24 से 07.06.24 एवं 12.06.24 से 30.06.24 तक तथा वाराणसी सिटी से 02.06.24 से 08.06.24 एवं 13.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  26. गाड़ी संख्या 14866/14865, जोधपुर-वाराणसी सिटी-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.06.24 से 07.06.24 एवं 12.06.24 से 30.06.24 तक तथा वाराणसी सिटी से 02.06.24 से 08.06.24 एवं 13.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  27. गाड़ी संख्या 22987/22988, अजमेर-आगराफोर्ट-अजमेर रेलसेवा में 01.06.24 से 30.06.24 तक 01 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  28. गाड़ी संख्या 22483/22484, जोधपुर-गांधीधाम-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.06.24 से 29.06.24 तक तथा गांधीधाम से 02.06.24 से 30.06.24 तक 01 सेकेंड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  29. गाड़ी संख्या 14807/14808, जोधपुर-दादर-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से दिनांक 02.06.24 से 30.06.24 तक एवं दादर से 03.06.24 से 01.07.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  30. गाड़ी संख्या 20483/20484, भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी रेलसेवा में भगत की कोठी से 03.06.24 से 27.06.24 तक एवं दादर से 04.06.24 से 28.06.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  31. गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल रेलसेवा में अजमेर से 02.06.24 से 30.06.24 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 03.06.24 से 01.07.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  32. गाड़ी संख्या 12482/12481, श्रीगंगानगर-दिल्ली-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस रेलसेवा में श्रीगंगानगर से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं दिल्ली से 02.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी व 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  33. गाड़ी संख्या 14731/14732, दिल्ली-बठिण्डा-दिल्ली एक्सप्रेस रेलसेवा में दिल्ली से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं बठिण्डा से 02.06.24 से 01.07.24 तक 01 थर्ड एसी व 03 साधारण श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  34. गाड़ी संख्या 20485/20486, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर रेलसेवा में जोधपुर से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं साबरमती से 03.06.24 से 02.07.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  35. गाड़ी संख्या 20492/20491, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा में साबरमती से 01.06.24 से 30.06.24 तक एवं जैसलमेर से 02.06.24 से 01.07.24 तक 02 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  36. गाड़ी संख्या 09651/09652, उदयपुर-पटना-उदयपुर स्पेशल रेलसेवा में उदयपुर से 04.06.24 से 25.06.24 तक एवं पटना से 06.06.24 से 27.06.24 तक 01 थर्ड एसी इकोनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  37. गाड़ी संख्या 09627/09628, अजमेर-सोलापुर-अजमेर स्पेशल में अजमेर से 05.06.24 से 26.06.24 तक एवं सोलापुर से 06.06.24 से 27.06.24 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
    38.गाड़ी संख्या 09653/09654, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर स्पेशल में अजमेर से 01.06.24 से 29.06.24 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से 02.06.24 से 30.06.24 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  38. गाड़ी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 03.06.24 से 28.06.24 तक एवं हरिद्वार से 04.06.24 से 29.06.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  39. गाड़ी संख्या 14888/14887, बाड़मेर-ऋषिकेश-बाड़मेर रेलसेवा में बाडमेर से 05.06.24 से 15.06.24 तक एवं ऋषिकेश से 07.06.24 से 17.06.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
  40. गाड़ी संख्या 14816/14815, ऋषिकेश-श्रीगंगानगर-ऋषिकेश रेलसेवा में ऋषिकेश से 06.06.24 से 16.06.24 तक एवं श्रीगंगानगर से 07.06.24 से 17.06.24 तक 01 थर्ड एसी व 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
यह भी पढ़ें
RTO New Rules 2024 :

18 की उम्र से पहले चलाया वाहन तो जिंदगीभर रहेगा मलाल, एक जून से होगा बड़ा बदलाव

यह भी पढ़ें

राजस्थान में भीषण गर्मी ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, फलोदी के बाद अब चूरू में पारा 50 डिग्री पार

यह भी पढ़ें

RBSE 10th Result 2024 : कल जारी होगा राजस्थान बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

Hindi News/ Jaipur / Indian Railways : गर्मी की छुट्टियां मनाने जा रहे यात्रियों के लिए सुकून भरी खबर, रेलवे ने क‍िया ये खास इंतजाम

ट्रेंडिंग वीडियो