26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘कहां थे तेजस्वी यादव? अमेरिका-ईरान के बीच मीडिएशन कराने गए थे क्या?’ नेता प्रतिपक्ष की पटना वापसी पर जदयू का तंज

Bankipur By Election: जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी के विदेश दौरे और बांकीपुर उपचुनाव में उनकी भूमिका को लेकर कई सवाल उठाए।
2 min read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 26, 2026

bihar politics tejashwi yadav neeraj kumar

जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

Bankipur bypoll: बिहार में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। जदयू ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है, जो विदेश की लंबी यात्रा के बाद रविवार को पटना लौटे हैं। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए पूछा कि वे कहां थे और चुनाव प्रचार से दूर क्यों रहे। उन्होंने तेजस्वी यादव की विदेश यात्रा, उनके राजनीतिक एजेंडे, विपक्ष के काम करने के तरीके और BJP पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी सवाल उठाए।

अमेरिका-ईरान के बीच मीडिएशन कराने गए थे क्या?

तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "हमारा बस एक ही सवाल है कि तेजस्वी यादव आखिर कहां थे? वो बिहार में विपक्ष के नेता हैं, फिर भी जब राज्य में अहम घटनाएं हो रही थीं, तब आप गायब थे। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। अब जब आप आखिरकार सामने आए हैं, तो बिहार की जनता जानना चाहती है कि क्या आप अमेरिका, ईरान और इजराइल के बीच मध्यस्थता करने गए थे? अगर गए थे, तो कृपया हमें उन बातचीत का नतीजा बताएं।"

EBC महिला उम्मीदवार के अपमान का आरोप

नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर अति पिछड़ा वर्ग (EBC) और वैश्य समुदाय की अनदेखी करने का आरोप लगाया। बांकीपुर उपचुनाव का ज़िक्र करते हुए उन्होंने कहा कि RJD परिवार और उसके शीर्ष नेतृत्व के कथनी और करनी में बहुत बड़ा अंतर है।

नीरज कुमार ने कहा, "पिछड़े वर्गों में शामिल वैश्य समुदाय की एक महिला को राजद ने बांकीपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। फिर भी, क्या उसे राजनीतिक रूप से अपमानित करना ही आपका असली एजेंडा है? जब उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल कर रही थीं, तब आपका पूरा परिवार पटना में मौजूद था, लेकिन कोई भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। न तो आपने कोई समर्थन दिया और न ही ऑनलाइन जनता को संबोधित किया। क्या अति पिछड़ा वर्ग की महिला को समर्थन न देना RJD की संस्कृति है?"

नीरज कुमार ने की सबूत और माफी की मांग

नीरज कुमार ने आगे कहा, "पिछले 48 घंटों से विपक्षी नेता झूठे आरोप मढ़ रहे हैं कि एनडीए के नेताओं ने जनता के लिए अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया है। हम पूछना चाहते हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, प्रवक्ता, जिलाध्यक्ष या एनडीए के किस अधिकृत नेता ने ऐसी बात कही? अगर कही है तो प्रमाण दो। यदि आपके पास कोई प्रमाण नहीं है, तो सार्वजनिक रूप से माफी मांगिए। इस तरह की अनर्गल बातें केवल एक हारा हुआ राजनीतिक व्यक्ति ही कर सकता है।"

बड़ी खबरें

View All

राज्य

ट्रेंडिंग