scriptLok Sabha Election 2024: जोधपुर में दो महीने में 18 हजार मतदाता बढ़े, सबसे ज्यादा लूणी में 4373 | 18 thousand voters increased in Jodhpur in two months, maximum 4373 in Luni | Patrika News
जोधपुर

Lok Sabha Election 2024: जोधपुर में दो महीने में 18 हजार मतदाता बढ़े, सबसे ज्यादा लूणी में 4373

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जोधपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई है।

जोधपुरApr 09, 2024 / 12:43 pm

Rakesh Mishra

youth_voters.jpg

Voting on 19th April 2024

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत जोधपुर संसदीय क्षेत्र में मतदान के लिए मतदाता सूचियां प्रकाशित की गई है। इन मतदाता सूचियों के अनुसार जोधपुर संसदीय क्षेत्र में कुल 21 लाख 32 हजार 713 मतदाता पंजीकृत है। इनमें पुरुष मतदाता 11 लाख 15 हजार 681, महिला मतदाता 10 लाख 16 हजार 985 तथा थर्ड जेंडर मतदाता 47 हैं।
पोकरण में सबसे कम 994 मतदाता बढ़े
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि जोधपुर संसदीय क्षेत्र में 8 फरवरी से 4 अप्रेल, 2024 तक मतदाता सूचियों के प्रथम रिवीजन से दूसरे रिवीजन में कुल 18 हजार 41 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई। इसमें फलोदी विधानसभा में 1 हजार 434, लोहावट विधानसभा में 1 हजार 359, शेरगढ़ में 1 हजार 629, सरदारपुरा में 2 हजार 770, जोधपुर में 1 हजार 321, सूरसागर में 4 हजार 161, लूणी में 4 हजार 373 तथा पोकरण विधानसभा क्षेत्र में 994 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

फलोदी विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 59 हजार 780
पुरुष : 1 लाख 38 हजार 632
महिला : 1 लाख 21 हजार 144
थर्ड जेंडर : 4

लोहावट विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 70 हजार 877
पुरुष : 1 लाख 44 हजार 537
महिला : 1 लाख 26 हजार 339
थर्ड जेंडर : 1
सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 59 हजार 895
पुरुष : 1 लाख 32 हजार 245
महिला : 1 लाख 27 हजार 629
थर्ड जेंडर : 21

जोधपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 1 हजार 130 मतदाता
पुरुष : 1 लाख 1 हजार 387
महिला : 99 हजार 725
थर्ड जेंडर : 18
सूरसागर विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 95 हजार 427
पुरुष : 1 लाख 52 हजार 292
महिला : 1 लाख 43 हजार 133
थर्ड जेंडर : 2

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 77 हजार 769
पुरुष : 1 लाख 47 हजार 107
महिला : 1 लाख 30 हजार 662 मतदाता
लूणी विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 3 लाख 42 हजार 560 मतदाता
पुरुष : 1 लाख 79 हजार 709
महिला : 1 लाख 62 हजार 850
थर्ड जेंडर : 1

पोकरण विधानसभा क्षेत्र
कुल मतदाता: 2 लाख 25 हजार 275 मतदाता
पुरुष : 1 लाख 19 हजार 772
महिला : 1 लाख 5 हजार 503 मतदाता
14 हजार 952 दिव्यांग मतदाता पंजीकृत

फलोदी विधानसभा
कुल 1 हजार 937 दिव्यांग मतदाता
1 हजार 428 पुरुष, 509 महिला

लोहावट विधानसभा
कुल 3 हजार 37 दिव्यांग मतदाता
2 हजार 253 पुरुष, 784 महिला

शेरगढ़ विधानसभा
कुल 2 हजार 832 दिव्यांग मतदाता
2 हजार 265 पुरुष, 567 महिला
सरदारपुरा विधानसभा
कुल 956 दिव्यांग मतदाता
583 पुरुष, 373 महिला

जोधपुर विधानसभा क्षेत्र
कुल 510 दिव्यांग मतदाता
306 पुरुष, 204 महिला

सूरसागर विधानसभा क्षेत्र
कुल 1 हजार 541 दिव्यांग मतदाता
946 पुरुष, 595 महिला

लूणी विधानसभा क्षेत्र
कुल 2 हजार 928 दिव्यांग मतदाता
1 हजार 990 पुरुष, 938 महिला
पोकरण विधानसभा क्षेत्र
कुल 1 हजार 211 दिव्यांग मतदाता
858 पुरुष, 353 महिला

यह भी पढ़ें

अब राजस्थान में गरजेंगे राहुल गांधी, इस दिन जनसभा को करेंगे संबोधित, तैयारी में जुटी कांग्रेस

https://youtu.be/6E5it-VLZNs

Home / Jodhpur / Lok Sabha Election 2024: जोधपुर में दो महीने में 18 हजार मतदाता बढ़े, सबसे ज्यादा लूणी में 4373

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो