scriptIMD Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं | Changing weather, possibility of heavy rain, heat wave warning, wind speed will be 40 to 50 km per hour | Patrika News
लखनऊ

IMD Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather Update : यूपी में मौसम का मिजाज बहुत तेजी के साथ बदल रहा है। कहीं पर भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है तो कहीं पर तेज लू चलने की चेतावनी है। आइए जानते हैं…

लखनऊApr 05, 2024 / 08:28 am

Ritesh Singh

Weather Update in UP

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज।

उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदल रहा है। होली के बाद से ही तापमान लगातार बढ़ रहा है। हालांकि बीते दो दिनों से हवा की तेज रफ्तार ने चढ़ते पारे को थाम रखा था। इस दौरान पूरे प्रदेश में दिन के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन गुरुवार से तीखी धूप ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में मौसम विज्ञानी पारे में फिर से 2 से 3 डिग्री के उछाल की बात कह रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक कई इलाकों में पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया।
बस्ती में गुरुवार को 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। आगरा में 37, प्रयागराज 38.6, झांसी 37.3 डिग्री पारा रहा। जबकि रात के तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। लखीमपुर खीरी में न्यूनतम तापमान बुधवार के 27 डिग्री की तुलना में 22.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 6, 7 और 8 अप्रैल को आंधी चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो कुछ स्थानों पर देखने को मिलेगी। आसपास के इलाकों में 30 से 40 हवाओं की रफ्तार किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। इस दौरान बारिश भी होगी। वहीं मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा।
यह भी पढ़ें

नवयुग में आठ अप्रैल से और कृष्णा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आज से आवेदन शुरू


( IMD Weather Update Today 5 April 2024 ) देश का मौसम अलग अलग राज्यों में अलग अलग तेवर दिखा रहा है, कुछ राज्य जहाँ तेज धूप और चिलचिलाती गर्मी से परेशान हो रहे हैं तो वहन कुछ राज्य अभी भी बारिश से परेशान हैं, मौसम विभाग ने कहीं लू चलने की चेतावनी जारी की है तो कहीं बारिश और आंधी की।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अपडेट के मुताबिक पिछले 24 घंटों में उत्तरी आतंरिक कर्नाटक के अलग अलग हिस्सों में उष्ण लहर (गर्म हवाएं) की स्थिति बनी रही, असम मेघालय, नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम में कुछ स्थानों पर आंधी और तेज हवाएं चलीं, पूर्वानुमान जारी करते हुए मौसम विभाग ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में 4 से 7 अप्रैल के दौरान अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फ़बारी की संभावना है।
IMD ने 6 अप्रैल को असम में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना भी जताई है इसके अलावा असम और मेघालय में 5 अप्रैल को अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 10 अप्रैल के दौरान अलग अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है।
आईएमडी के मुताबिक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में 4 से 6 अप्रैल के दौरान और तेलंगाना एवं विदर्भ में अलग अलग इलाकों में 5 और 6 अप्रैल को उष्ण लहर चलने की संभावना है, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा , झारखंड में 6 से 9 अप्रैल के दौरान और बिहार में 7 और 8 अप्रैल को गरज और बिजली के साथ छिटपुट हल्की मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ इस समय सक्रिय है जो अफगानिस्तान, पाकिस्तान के आसपास है, उत्तर पूर्व राजस्थान पर एक सर्कुलेशन बना हुआ है एक सर्कुलेशन असम के ऊपर देखा जा सकता है, एक ट्रफ़ रेखा तमिलनाडु से होते हुए दक्षिण मध्य प्रदेश तक देखी जा सकती है ये ट्रफ़ कर्नाटक और महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है, जो मौसम को प्रभावित कर रही है ।
यह भी पढ़ें

Weather Update: पांच और छह अप्रैल को बदला रहेगा मौसम का मिजाज, यूपी के कई जिलों में अलर्ट जारी

IMD के अनुसार पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 6, 7 और 8 अप्रैल को आंधी चलने की संभावना है, इस दौरान हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो कुछ स्थानों पर देखने को मिलेगी, आसपास के इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हवाओं की रफ़्तार रहेगी इस दौरान बारिश भी होगी, वहीं मैदानी इलाकों जैसे पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात में मौसम शुष्क रहेगा।

Home / Lucknow / IMD Weather Update: मौसम विभाग ने जारी किया आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो