scriptUP में PM बोले… मोदी जब खुलकर इनकी पोल खोलता है, तो मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं | PM said in UP... When Modi openly exposes them, they raise slogans of digging Modi's grave | Patrika News
मिर्जापुर

UP में PM बोले… मोदी जब खुलकर इनकी पोल खोलता है, तो मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों यहां जो फर्स्ट टाइम वोटर हैं, उनको 2012 का आज से 11 साल पहले आपको याद नहीं होगा, 2012 में सपा ने अपने घोषणा पत्र में साफ-साफ लिखा है कि जैसा आरक्षण बाबा साहब अंबेडकर ने दलितों को दिया वैसा ही आरक्षण मुसलमान को दिया जाएगा। यह संविधान की भावना से खिलाफ है। यह बाबा साहब अंबेडकर की भावना के खिलाफ है, लेकिन इंडी वालों को इसकी कोई परवाह नहीं।

मिर्जापुरMay 26, 2024 / 02:34 pm

anoop shukla

रविवार को PM मोदी ने मिर्जापुर-मऊ में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा की सपा सरकार ने मिर्जापुर को बदनाम कर दिया था। पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन या जमीन कब छिन जाए, कोई नहीं जानता था। योगी जी मेरे स्वच्छता अभियान को बहादुरी से आगे बढ़ा रहे हैं। सपा सरकार में पहले जनता थर-थर कांपती थी, अब माफिया कांप रहा है।
मऊ में पीएम ने कहा- मोदी जब खुलकर इनकी पोल खोलता है, तो मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं। वोट जिहाद के फतवे निकालते हैं। लेकिन मोदी के पास माताओं-बहनों का कवच है। मोदी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
मोदी जब खुलकर इनकी पोल खोलता है, तो मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं। वोट जिहाद के फतवे निकालते हैं। मगर मोदी के पास माताओं-बहनों का कवच है। मोदी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।यह रातों रात मुस्लिम जातियों को ओबीसी घोषित कर रहे हैं। कलकत्ता हाईकोर्ट ने 77 मुस्लिम जातियों का आरक्षण खारिज किया है।
यह मामला सुप्रीम कोर्ट में अटका है। यह इसलिए अटका है, क्योंकि बाबा साहेब लिखकर गए हैं कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं दिया जा सकता है। वह बंटवारे के रूप में इसके परिणाम देख चुके हैं। लेकिन यह वोट बैंक के भूखे संविधान को बदलना चाहते हैं।
मोदी ने कहा- सपा-कांग्रेस का इंडी गठंबधन सभी जातियों को आपस में लड़ा रहा है। यह लोग चाहते हैं, दलित, ब्राह्मण, यादव, कुर्मी, कुशवाहा, राजभर, सिंधी आपस में झगड़ा करके कमजोर हो जाए। समाज के लोग एकजुट नहीं रहेंगे।
आपस में एक-दूसरे के बाल नोचेंगे, तो आपका असली मुद्दों से ध्यान भटक जाएगा। तभी इंडी वाले अपनी असली साजिश को अमल में लाएंगे। यह तीन बड़ी साजिश को पूरा करने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।
संविधान बदलकर उसमें नए सिरे से लिख देंगे। भारत में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए। इंडी वाले SC, ST, OBC को मिलने वाला आरक्षण खत्म कर देंगे। पूरा का पूरा आरक्षण धर्म के आधार पर मुसलमानों को दे देंगे।सपा-कांग्रेस इंडी वालों की वोट बैंक है। यह बहुसंख्यक समाज को दोयम दर्जें का नागरिक बनाना चाहते हैं।
मोदी ने कहा-सपा ने हमेशा साजिश की तहत पूर्वांचल को पिछड़ा बनाए रखा। ऐसे लोगों को पूर्वांचल बार-बार सजा देगा।जिन्होंने इस क्षेत्र के साथ विश्वासघात किया, इंडी गठबंधन के वे लोग जिन्होंने आपके घरों में आग लगाया, जिन्होंने आपकी जमीनों पर कब्जा किया, जो माफिया के लिए आंसू बहाते हैं। ऐसे लोगों को अब पूर्वांचल में पैर नहीं रखने देना है।
पीएम ने कहा- अब तो इनके निशाने पर हमारे देश का पवित्र संविधान भी है। ये दलित, पिछड़ों और आदिवासियों का हक लूटना चाहते हैं। हमारा संविधान कहता है कि धर्म के आधार पर आरक्षण हो ही नहीं सकता। इनके इरादे कितने खतरनाक है, आज मैं खुलासा कर रहा हूं।
2012 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के समय समाजवादी पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। तब सपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था, जैसे दलितों, पिछड़ों को आरक्षण मिला है, वैसे ​ही मुसलमानों को भी आरक्षण दिया जाएगा।
सपा ने कहा था, वो इसके लिए संविधान तक बदल देगी। सपा ने घोषणा की थी कि पुलिस और पीएसी में भी 15 प्रतिशत आरक्षण मुसलमानों को दिया जाएगा। ये लोग अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए किस तरह SC-ST-OBC का हक छीनने पर तुले हुए थे।संविधान सपा बदलना चाहती है। मैं आपसे पूछता हूं कि आप अपना हक छीनने देंगे। क्या बाबा बाबा साहब की पीठ पर छुरा घोंपने देंगे क्या?
पीएम ने कहा कि सपा सरकार ने मिर्जापुर को बदनाम कर दिया था। पूर्वांचल को माफिया का सुरक्षित ठिकाना बना दिया था। जीवन या जमीन कब छिन जाए, कोई नहीं जानता था। सपा सरकार में माफिया को भी वोट बैंक के हिसाब से देखा जाता था। योगीजी मेरे स्वच्छता अभियान को बहादुरी से आगे बढ़ा रहे हैं। सपा सरकार में पहले जनता थर-थर कांपती थी, अब माफिया कांप रहा है।
कानून व्यवस्था और समाजवादी पार्टी का छत्तीस का आंकड़ा है। जो आतंकी पकड़े जाते थे, उनको भी ये सपा वाले छोड़ देते थे। जो पुलिस अफसर इसमें आनाकानी करता था, सपा सरकार उसे सस्पेंड कर देती थी।
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- 2024 का चुनाव ऐतिहासिक चुनाव हैं। ऐसा कोई नहीं होगा, जिसको डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिला होगा।सपा अपराधियों को पैदा करने वाली फैक्ट्री है। बंद होना चाहिए की नहीं?
अनुप्रिया पटेल ने कहा-विकसित उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर विकसित बनेगा। जिले में मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज बन गया है। मुख्यमंत्री ने विंध्य विश्वविद्यालय की सौगात दी है।

मिर्जापुर गरीबों तक भारत सरकार की तमाम योजनाएं पहुंची हैं। उत्तर प्रदेश के विकास का पहिया तेजी से आगे बढ़ा है।जिले के विकास के पहिए का काम आगे बढ़ने का एक वोट से संभव हो पाएगा। जिले को विकास की ऊंचाइयों पर देखना चाहते हैं, तो मेरा चुनाव निशान कप प्लेट है।

Hindi News/ Mirzapur / UP में PM बोले… मोदी जब खुलकर इनकी पोल खोलता है, तो मोदी की कब्र खोदने के नारे लगाते हैं

ट्रेंडिंग वीडियो