महाराष्ट्र एनसीपी अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) से प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर रही है। एजेंसी ने एनसीपी के वरिष्ठ नेता को कथित इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड घोटाले (IL & FS Scam) के संबंध में पेश होने के लिए दूसरा समन भेजा था। उन्होंने अपने समर्थकों से अपील करते हुए ट्वीट कर कहा, “मेरी गुजारिश है कि कोई भी मुंबई न आए। मैं इस पूछताछ में ईडी का पूरा सहयोग करूंगा और आपने मुझे जो प्यार दिया है, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद।“ जयंत पाटिल ने पूछताछ के लिए जाने से पहले कहा, जांच में मैं सहयोग करूंगा और वे जो भी जानकारी मांगेंगे उन्हें मुहैया कराएंगे। एनसीपी कार्यकर्ताओं ने आईएल एंड एफएस मामले में पाटिल को ईडी द्वारा समन किए जाने पर मुंबई में प्रदर्शन किया।