4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोशल मीडिया पर VIRAL हुआ पीएम मोदी का आपत्तिजनक फोटो, जमकर मच गया बवाल, एक अरेस्ट

फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। पुलिस ने आरोपी युवक असलम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Nov 25, 2016

मध्यप्रदेष के मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर भाजपा समर्थकों ने थाने का घेराव किया। इस मामले में पुलिस ने शीतला गली बानमोर निवासी आरोपी असलम खान (25) गिरफतार कर लिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी असलम खान की बानमोर में मोबाइल की दुकान है। उसने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आपत्तिजनक फोटो तैयार कर फेसबुक पर वायरल कर दी। यह फोटो यहां भाजपा के किसी कार्यकर्ता ने देखी तो उसने बानमोर मंडल अध्यक्ष रामबरन को अवगत कराया।

फेसबुक पर प्रधानमंत्री की आपत्तिजनक पोस्ट वायरल होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। भाजपा अध्यक्ष मावई के नेतृत्व में कुछ भाजापाई कल बानमोर थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी युवक असलम खान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें

image