6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंजीनियर के ऑफिस से फ्लैट तक विजिलेंस की छापेमारी, करोड़ो का खुलासा

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शनिवार को पटना में पंत भवन स्थित खरीद एवं गुणवत्ता नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के कार्यालय और आवास पर एक साथ छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में अब तक करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification

फोटो -(AI Generated)

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शनिवार को नगर विकास एवं आवास विभाग के कार्यपालक अभियंता राजीव कुमार के पटना स्थित कार्यालय और दो आवासों सहित कुल तीन ठिकानों पर छापेमारी शुरू की।

राजीव कुमार पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी सेवा के विभिन्न पदों पर रहते हुए लगभग ₹1,10,24,271 की अवैध संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है। इस मामले में एसवीयू ने उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है।

करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने निगरानी पटना के विशेष न्यायाधीश द्वारा जारी तलाशी वारंट के आधार पर पटना में छापेमारी की कार्रवाई की। यह कार्रवाई उनके पंत भवन स्थित कार्यालय, रामनगरी रोड स्थित फ्लैट (202, पश्चिम ब्लॉक, सुमित चंद्रम, गृह अपार्टमेंट) तथा खगौल रोड स्थित आवास पर की गई। राजीव कुमार वर्तमान में पटना के पंत भवन स्थित खरीद एवं गुणवत्ता नियंत्रण कार्यालय में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत हैं।