23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुकमा
हिड़मा के गांव में बेटी को CRPF ने दी विदाई, नेग दिया फिर ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम… देखें Video
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Sukma / Videos / हिड़मा के गांव में बेटी को CRPF ने दी विदाई, नेग दिया फिर ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम… देखें Video

हिड़मा के गांव में बेटी को CRPF ने दी विदाई, नेग दिया फिर ग्रामीणों के साथ थिरकाए कदम… देखें Video

Sukma Jawans Dancing Video: सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में शादी के बाद एक बेटी की विदाई का वीडियो सामने आया है।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुकमा

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 27 Jun 2025, 4:29 PM IST

Sukma News: कभी नक्सलियों का गढ़ रहे छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में अब जवानों की कड़ी मेहनत से बदलाव और जवानों के प्रति ग्रामीणों का विश्वास बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसी बीच सुकमा और बीजापुर जिले की सरहद पर नक्सली लीडर हिड़मा के गांव में शादी के बाद एक बेटी की विदाई का वीडियो सामने आया है। परिवार के साथ बेटी CRPF कैंप पहुंची, अफसर और जवानों से मिली। पैर छुए, जवान और अफसरों ने भाई बनकर उसे विदाई दी। नजर उतारी और जमकर थिरके।

दरअसल, ये विदाई इसलिए भी खास है क्योंकि देश के सबसे बड़े खूंखार नक्सलियों में से एक माड़वी हिड़मा का यह गांव है। देवा बारसे भी यहीं का रहने वाला है। सालभर पहले तक इस गांव में नक्सलियों की हुकूमत चलती थी। सर्चिंग के दौरान जब भी जवान इस गांव में आते या फिर आस-पास के इलाके में पहुंचते थे तो ग्रामीण उन्हें देखकर भाग जाया करते थे, छिप जाते थे।