12 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुकमा में सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुबह-सुबह हुई इस जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया वहीं बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

सुकमा

image

Dakshi Sahu

Jul 25, 2021

सुकमा में सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा में सुरक्षाबल के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद

सुकमा. हार्ड कोर नक्सली की मौजूदगी की सूचना पर सर्चिंग में निकले जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। सुरक्षाबल के जवानों की रविवार को नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। सुबह-सुबह हुई इस जबरदस्त मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया वहीं बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ चिंतागुफा इलाके में हुई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को भी ढेर कर दिया है। घटना स्थल से मृत नक्सली के शव सहित हथियार बरामद किया है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने इस घटना की पुष्टि की है।

माओवादी की नहीं हो पाई शिनाख्त
रविवार सुबह लगभग 1 घंटे से ज्यादा चली इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है। घटना स्थल से मृत नक्सली के शव को भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि मारे गए नक्सली की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। मुठभेड़ के बाद जवानों के द्वारा घटना स्थल की सर्चिंग लगातार जारी है। फिलहाल जवान जब वापस लौटेंगे तब कई और जानकारी सामने आ सकेगी।

शहीदी सप्ताह मनाने वाले हैं माओवादी
हर साल माओवादी 28 जुलाई से 3 अगस्त तक नक्सली शहीदी सप्ताह मनाते हैं। इस दौरान सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश भी रची जाती है। जिसे देखते हुए अब पुलिस भी अलर्ट हो गई है। पुलिस को पुख्ता खबर मिली थी कि चिंतागुफा इलाके में कई हार्डकोर नक्सली मौजूद हैं। इसी सूचना के आधार पर शनिवार-रविवार की रात में सीआरपीएफ, डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी इलाके में निकाली गई थी।रविवार की सुबह चिंतागुफा के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है।