
इनामी नक्सली ने किया सरेंडर फ़ाइल फोटो
Naxalite Surrender: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र में सक्रिय एक लाख इनामी नक्सली(Naxalite) ने पुलिस, सीआरपीएफ व कोरबा के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमपर्ण(Surrender) किया। आत्म समर्पित नक्सली पर छग शासन द्वारा एक लाख का ईनाम घोषित था।
बताया जा रहा है कि आत्मसमर्पित नक्सली (Naxalite) इलाके में घटित कई नक्सल घटनाओं में शामिल था। पोटकपल्ली में नवीन कैम्प खुलने से क्षेत्र में विकास कार्यों से प्रभावित होकर नक्सली ने आत्मसमर्पण(Surrender) किया है।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को एएसपी नक्सल ऑप्स रजत नाग, एएसपी नक्सल ऑप्स गिरजाशंकर साव, एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार, सहायक कमाण्डेन्ट हेमंत प्लास के समक्ष बिना हथियार के आत्मसमर्पण(Surrender) किया गया। आत्मसमर्पित नक्सली(Naxalite) नक्सल संगठन में जुड़कर थाना किस्टाराम क्षेत्र में घटित विभिन्न नक्सली गतिविधियों में सम्मिलित रहा है। आत्मसमर्पित नक्सली को राज्य शासन के पुनर्वास नीति के तहत् सहायता राशि व अन्य सुविधा प्रदान की जाएगी।
अभियानों से प्रभावित होकर कई ने किया समर्पण(Surrender)
आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के बस्तर में नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा कई तरह के अभियान चलाए जा रहे हैं, जैसे लोन वर्राटू अभियान, पूना नर्कोम अभियान इत्यादि। इन्हीं अभियानों से प्रभावित होकर अभी तक कई नक्सलियों(Naxalite) ने आत्मसमर्पण(Surrender) किया है।
Published on:
26 Jan 2023 03:54 pm

