मिली जानकारी अनुसार शुक्रवार को रात तकरीबन 08-09 बजे के मध्य आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों ने नागाराम के पूर्व सरपंच हेमला सुकला (55) की गला रेतकर हत्या कर दी। उक्त घटना की जिम्मेदारी नक्सलियों की केरलापाल एरिया कमेटी ने लेते हुए मौके पर पर्चा फेंककर मृतक के ऊपर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है। सुकमा पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि सलवा जुडूम का हवाला देते हुए एक निर्दोष ग्रामीण की नक्सलियों के केरलापाल एरिया कमेटी द्वारा हत्या की गई है।