4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आँखों की रौशनी से लेकर डायबिटीज तक में लाभकारी है कच्चा आम

चाहे आप इसे सीधा खाएं या फिर जूस बनाकर पीएं या फिर कच्चे आम(Mango) का पना बनाकर इसका सेवन करें, इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं।

3 min read
Google source verification

सुकमा

image

Deepak Sahu

May 07, 2019

Raw mango

आँखों की रौशनी से लेकर डायबिटीज तक में लाभकारी है कच्चा आम

सुकमा. गर्मियों का मौसम मतलब ‘आम’ (Mango) का मौसम, खासतौर से हम भारतीय तो गर्मियों के मौसम का बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह मौसम भले ही हमें तपती धूप से मिलने वाली ज़ोरदार गर्मी देकर जाता है, लेकिन साथ ही इस मौसम में आम का मिलना हमारे सारे ग़म भुला देता है।

गर्मियों में बाज़ार रसीले आमों से भरे रहते हैं, पका हुआ मीठा आम और साथ ही खट्टा-मीठा कच्चा आम, दोनों ही धड़ल्ले से बिकते हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ यह दोनों प्रकार के आम कुछ शारीरिक फायदे भी देते हैं।

कच्चा आम, जिसे आम बोलचाल की भाषा में कैरी भी कहा जाता है, यह फल ढेर सारे गुणों से भरपूर है। चाहे आप इसे सीधा खाएं या फिर जूस बनाकर पीएं या फिर कच्चे आम का पना बनाकर इसका सेवन करें, इसमें मौजूद औषधीय गुण आपकी सेहत के लिए लाभकारी हैं।

रक्त को साफ करे

कच्चे आम का पहला गुण जानने के बाद ही, इन गर्मियों में आप इसे भारी मात्रा में इस्तेमाल करने वाले हैं। दरअसल कच्चे आम में कुछ ऐसे तत्व पाए गए हैं, जो हमारे रक्त को साफ करते हैं। रक्त से संबंधी कैसा भी विकार हो, कच्चे आम के सेवन से दूर हो जाता है।

गैस की समस्या से राहत

जिन्हें निरंतर गैस की समस्या रहती है, उनके लिए कच्चा आम रामबाण इलाज है। यह कच्चे आम का दूसरा असरदार गुण है, जिसके कारण व्यक्ति की गैस और अपच जैसी समस्या दूर हो जाती है। गैस, अपच, कब्ज या पेट संबंधी कोई भी विकार सताए, तो कच्चे आम का सेवन करने से आराम मिलता है।

मुंहासे कम करे

यदि किसी का रक्त गंदा हो, जिससे मुंहासे आ जाते हों और त्वचा भी बेजान-सी नज़र आती हो, तो उसे कच्चे आम का जूस पीना चाहिए। यह जूस रंग भी साफ करता है और चेहरे पर निखार लाता है।

लू से बचाये
कच्चे आम का पना सन स्ट्रोक और लू के असर को खत्म करने की सबसे अधिक प्रभावकारी दवा है। आप दिन में कई बार पना पीएं तो एक ही दिन में सन स्ट्रोक छूमंतर हो जाएगा।

शुगर का इलाज

जिन्हें डायबिटीज यानि कि शुगर की बीमारी है, उन्हें भी कच्चा आम खाना चाहिए। आप इसे कैसे खाएं, इसके लिए आप डॉक्टर या किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं। इसका सेवन करने से कुछ ही दिनों में शुगर लेवल कम हो जाता है। साथ ही यह शरीर में आयरन की पूर्ति भी करता है।

आँखों के लिए बेहतर

आयरन के अलावा कच्चे आम में विटामिन-सी की मात्रा भी भरपूर पाई जाती है। यह आम जितना ज्यादा कच्चा और खट्टा होगा, उतनी ही अधिक इसमें विटामिन-सी की मात्रा पाई जाती है। जिसके कारण इसे नियमित खाने वाले को कभी आंखों की कमजोरी नहीं होती। साथ ही विभिन्न बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी देता है कच्चे आम का सेवन।

उल्टी आने पर करें इस्तेमाल

यदि किसी को बार-बार उल्टी आ रही हो या फिर जी-मचलाने की समस्या हो, तो ऐसे में कच्चे आम का काले नमक के साथ सेवन करना चाहिए। इससे जी-मिचलाने जैसी समस्या दूर होती है और साथ ही निरंतर उल्टी आना भी बंद हो जाती है। कुछ ही देर में रोगी सामान्य महसूस करने लगता है।

बालों को बनाए सुंदर

शायद आपको जानकर यकीन ना हो, लेकिन कच्चे आम का सेवन करने से बाल भी सुंदर होते हैं। जी हां.... घने एवं चमकदार बाल पाने में भी कच्चा कच्चे आम का नियमित सेवन कर न केवल आप अपने बालों को काला बनाए रख सकते हैं, बल्कि बेदाग और दमकती हुई त्वचा आसानी से पा सकते हैं। इससे त्वचा में कसाव भी बना रहता है।

पसीना नही आएगा
दरअसल कच्चे आम में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर से अत्यधिक पसीना निकलने जैसी परेशानी को कम करता है। यदि आपको गर्मियों में बहुत ज्यादा पसीना आता है, जिसके कारण आप हर समय परेशान रहते हैं तो कच्चे आम का सेवन आरंभ कर दें।