29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेडलाइन से पहले सुकमा में मुठभेड़! सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी…

Sukma Naxal Encounter News: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय 31 मार्च 2026 की समयसीमा जैसे-जैसे करीब आ रही है, बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

2 min read
Google source verification
डेडलाइन से पहले सुकमा में मुठभेड़! सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी...(photo-patrika)

डेडलाइन से पहले सुकमा में मुठभेड़! सुरक्षा बलों ने एक नक्सली को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी...(photo-patrika)

Sukma Naxal Encounter News: छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद के खात्मे के लिए तय 31 मार्च 2026 की समयसीमा जैसे-जैसे करीब आ रही है, बस्तर संभाग में सुरक्षा बलों की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच सुकमा जिले के गट्टापाड़ क्षेत्र से मुठभेड़ की बड़ी खबर सामने आई है, जहां सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में एक नक्सली के मारे जाने की सूचना है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को गट्टापाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिली थी। इसके बाद इलाके में संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम जैसे ही जंगल के भीतर पहुंची, पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

Sukma Naxal Encounter News: जंगलों में चली घंटों मुठभेड़

अचानक हुई फायरिंग के जवाब में सुरक्षा बलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। घने जंगलों के बीच दोनों ओर से गोलीबारी होती रही। मुठभेड़ के दौरान एक नक्सली के मारे जाने की खबर सामने आई है, हालांकि अधिकारियों द्वारा इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग सुकमा जिले की एसपी किरण चव्हाण कर रहे हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सुरक्षा बल इलाके में लगातार सर्चिंग कर रहे हैं, ताकि अन्य नक्सलियों की मौजूदगी का पता लगाया जा सके।

इलाके में हाई अलर्ट, सर्च ऑपरेशन तेज

मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सुरक्षा बलों ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन और तेज कर दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय किया जा सके। केंद्र सरकार द्वारा नक्सलवाद के उन्मूलन के लिए निर्धारित समयसीमा नजदीक आने के साथ ही बस्तर संभाग में ऑपरेशनों की रफ्तार बढ़ा दी गई है। लगातार हो रही कार्रवाई से नक्सली गतिविधियों पर प्रभाव पड़ रहा है और सुरक्षा बलों का दबदबा बढ़ता नजर आ रहा है।

शांति की ओर बढ़ते कदम

हाल के समय में सुरक्षा बलों की रणनीति और लगातार अभियानों के चलते कई नक्सली सरेंडर कर रहे हैं या मारे जा रहे हैं। इससे प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की दिशा में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद मजबूत हो रही है।