
File image
सूरत। मनपा संचालित शेल्टर होम में आश्रय लेने वाले परिवारों के बच्चे भी पढ़ लिखकर अपना भविष्य संवार सके इसलिए मनपा ने प्रयास शुरू किए हैं। विभिन्न संस्थाओं की मदद से इन बच्चों को अक्षर ज्ञान दिया जाएगा। फिलहाल रांदेर क्षेत्र के एक शेल्टर होम से इसकी शुरुआत की गई है और आगामी दिनों में अन्य शेल्टर होम में भी क्लास शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा महिलाओं की समस्याओं को लेकर भी मनपा ने कार्रवाई शुरू की है।
शहर में कई परिवार रोजगार के लिए आते हैं, लेकिन उनके पास सिर छिपाने के लिए छत नहीं होती और फुटपाथ पर वह अपना बसेरा बना लेते हैं। ऐसे परिवारों के लिए सूरत मनपा ने शेल्टर होम शुरू किए हैं। फुटपाथ पर अन्य खुली जगहों में रहने वाले ऐसे परिवारों को पास के शेल्टर होम में स्थलांतरित किया जाता है। इन परिवारों को छत देने के साथ ही मनपा ने परिवारों के बच्चों का भविष्य भी संवारने की दिशा में कवायद शुरू की है। मनपा विभिन्न संस्थाओं की मदद से शेल्टर होम में ट्यूशन क्लास शुरू करने का प्रयास कर रही हैं, जिससे शेल्टर होम में रहने वाले बच्चों को अक्षर ज्ञान प्राप्त हो सके। इसकी शुरुआत रांदेर जोन के गोराट शेल्टर होम से शुरू की गई है। यहां एक एनजीओ की मदद से बच्चों के लिए क्लास शुरू किए गए हैं। आगमी दिनों में शहर के अन्य शेल्टर होम में भी क्लास शुरू किए जाएंगे। इसके अलावा शेल्टर होम में रहने वाली महिलाओं की स्वास्थ्य संबधित या अन्य समस्याओं पर भी मनपा फोकस कर रही है। एनजीओ की मदद से महिलाओं की समस्याओं को भी सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
शेल्टर होम के बच्चों का स्कूलों में करवाया जाएगा दाखिला
मनपा के सूत्रों के मुताबिक शेल्टर होम में ट्यूशन क्लास शुरू करने के साथ ही यहां के बच्चों को मनपा संचालित आंगनबाड़ी और सरकारी स्कूलों में भी दाखिल कराया जाएगा। जिससे बच्चे पढ़ लिखकर अपना भविष्य बना सके।
Published on:
12 Aug 2022 05:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
