
CBSE RESULT : सीबीएसई 10वीं ओर 12वीं बोर्ड में सूरत की स्कूलों का परिणाम 100 प्रतिशत
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) CBSE के 10वीं और 12वीं विज्ञान - कॉमर्स बोर्ड के परिणाम में सूरत के स्कूलों ने शहर का नाम चमका दिया हैं। लंबे समय से सीबीएसई CBSE के विद्यार्थी बोर्ड परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार को विद्यार्थियों को इंतजार का फल परिणाम के रूप में मीठा मिला। वेबसाइट पर परिणाम देख विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। इस परिणाम को देख स्कूल संचालक भी प्रसन्न हो गए। स्कूलों का परिणाम ना केवल 100 प्रतिशत के आस-पास रहा, बल्कि अधिकतर विद्यार्थियों ने परीक्षा में काफी ऊंचे अंक हासिल किए हैं।
- स्वस्तिक एजुकेशन का 100 प्रतिशत परिणाम :
स्वस्तिक एजुकेशन के विद्यार्थियों ने 12वीं कॉमर्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। स्वस्तिक के अक्षत गोयल ने कुल 98.8 प्रतिशत के साथ वाणिज्य के तीनों मुख्य विषयों अकाउंटिंग, एकनॉमिक्स, बी.ऐस.टी. में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ कृतिका सिंघल 98.60 प्रतिशत हासिल किए हैं। 75 विद्यार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। 53 विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों में 100 में से 100 अंक हासिल किए हैं। इनमें बी.ऐस.टी. विषय में 25, अकाउंटिंग में 19, इकोनॉमिक्स में 6 और ईपी विषय में 3 विद्यार्थियों ने 100 अंक हासिल किए हैं।
- एस.डी.जैन के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में हुए पास:
एस.डी.जैन स्कूल के 10वीं के सभी 388 और 12वीं के 327 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 10वीं में तनीषा अग्रवाल और चारूलता सोनी ने 99.40 प्रतिशत, पुनीत अग्रवाल ने 99, ओशी नंदी ने 98.80, स्नेहा जैन ने 98.60, यशवी कोठरी ने 98.40 और सानिका अग्रवाल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 12वीं विज्ञान वर्ग में तिथि शाह ने 98.40, हार्डी भंसाली ने 96.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 12वीं कॉमर्स में हर्ष जैन ने 99.40, मारिया कांचवाला ने 98.20, रिद्धि जैन और सलोनी पानसरी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
- जी. डी.गोयनका का 100 प्रतिशत परिणाम:
जी. डी.गोयनका का 10वीं और 12वीं कॉमर्स एवम साइंस में 100 प्रतिशत परिणाम आया हैं। कॉमर्स में डिंकी अमदावादी ने 99.80, ईशा अग्रवाल ने 99.40, सौमय जैन 98.40, वेदिका गोयल ने 98.40, अक्षत अग्रवाल ने 98, पूर्व जवेरी ने 97.80, दृष्टि नरोला ने 97.20, मीरा माहेश्वरी ने 97.20, किरण भंडारी ने 97 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। विज्ञान वर्ग में आदिशा शेक ने 97.80, गर्गी शाह ने 97.20, क्रिष्ना जरीवाला ने 96.20 प्रतिशत हासिल किए हैं। ह्यूमैनिटी में मान्या अरोरा को 95.4 प्रतिशत मिले हैं। 10वीं में तान्या अग्रवाल ने 98.60, स्वरा मिश्रा को 98.20, अमृतांश सिन्हा को 98 प्रतिशत मिले हैं।
- गुरुकृपा विद्यासंकुल के विद्यार्थी ए1 ग्रेड में:
गुरुकृपा विद्यासंकुल के 12वीं में 9 विद्यार्थियों ने ए1 और 16 विद्यार्थियों ने ए2 ग्रेड हासिल किया है। दिशा संदूका ने 95, आदित्य ठाकुर ने 93.20, रोशनी सिंघी ने 93, पर्व पारेख ने 92.80, अशोक कुमार ने 92.20, योगेश शर्मा ने 91.40, प्रीतेश सैनी ने 91 और हर्ष भंडारी ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किए।
- मुंद्रा माहेश्वरी स्कूल का 100 प्रतिशत परिणाम:
एसडी एसआर मुंद्रा माहेश्वरी स्कूल का 10वीं और 12वीं में 100 प्रतिशत परिणाम आया हैं। 12वीं में वंशिका काबरा ने 97.60, वेदांश ने 97.20 और कपिल पालीवाल ने 94.60 प्रतिशत हासिल किए हैं। 10वीं में फेनी सुराना ने 98.6, कृति सिंघवी और हिमानी राठौड़ ने 97.2, विशाखा पारिख और पीयूष गुप्ता ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
- डीपीएस सूरत का 100 प्रतिशत परिणाम:
दिल्ली पब्लिक स्कूल के 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्कूल को गौरवान्वित किया है। स्कूल के सभी 259 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के साथ 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। परिधि गुप्ता और महक अग्रवाल ने कॉमर्स में 97.8 प्रतिशत, साइंस में अर्श त्रिपाठी ने 97.2 प्रतिशत और हयूमनिटिज़ में झलक गर्ग 96.2 प्रतिशत के साथ स्कूल का नाम रोशन किया हैं।
- स्कॉलर इंग्लिश अकेडमी का 100 प्रतिशत परिणाम:
10वीं के साथ 12वीं साइंस एवं कॉमर्स में स्कॉलर इंग्लिश का 100 प्रतिशत परिणाम आया हैं। केरवी उनकत ने 99, महित गढ़ीवाला ने 98.60 और अनुज शाह ने 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों में 100 अंक हासिल किए हैं। 12वीं कॉमर्स में सानिया राठी ने 95.60,आरुषि वाडीवाला ने 84.40 और सुधांशू सिंगला ने 82.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 10वीं में ध्रुवी वोरा ने 90, तेजस्विनी ठाकरे ने 87.80 और प्रियांश सिंह ने 87.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
- एल. पी. सवानी के सभी विद्यार्थी पास:
12वीं में एल. पी. सवानी के सभी विद्यार्थी पास हुए हैं। 29 विद्यार्थियों ने ए1, 63 विद्यार्थियों ने ए2, 67 विद्यार्थियों ने बी1, 40 विद्यार्थियों ने बी2 ग्रेड हासिल किया हैं। मोहित तिलवानी ने 97.40, दक्षा भंडारी ने 96.80, करणदीप गिल ने 96.40, अरहम जैन ने 96, मुकुंद कनोडिया ने 96, रचित गुप्ता ने 95.40 और दिव्या भूतड़ा ने 95.20 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। कई विद्यार्थियों ने अलग अलग विषयों में 100 अंक हासिल किए हैं।
Published on:
23 Jul 2022 03:26 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
