6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुटबाजी से दूर रहकर संगठन की मजबूती पर जोर

नए कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 27 Aug 2018, 8:28 PM IST

patrika

गुटबाजी से दूर रहकर संगठन की मजबूती पर जोर

नवसारी. जिला कांग्रेस का अध्यक्ष चुने जाने के बाद सोमवार को सिद्धार्थ देसाई की अध्यक्षता में चिखली के दिनकर भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

बैठक में पदाधिकारियों व नेताओं को गुटबाजी से दूर रहकर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। प्रदेश संगठन के सह कन्वीनर व राष्ट्रीय सचिव विश्वरंजन मोहंती ने मोदी सरकार पर राफेल डील में हुए घोटाले को लोगों के बीच ले जाने की बात की और कहा कि पक्ष में काम करने वाला ही आगे जाएगा। पक्ष के खिलाफ काम करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ देसाई ने कहा कि जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता हताश हैं, लेकिन इसे दूर कर 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सक्रिय होना पड़ेगा। उन्होंने गुटबाजी छोडक़र साथ मिलकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि 15 दिन में जिला संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति कर ली जाएगी। साथ ही शहर व तहसील स्तर पर संगठन के खाली पदों पर नियुक्ति करने की जानकारी उन्होंने दी।

उन्होंने मंगलवार से शहर में जनमित्र बनाने की शुरुआत की घोषणा करते हुए तीन दिन में काम पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि नपा, जिला पंचायत में चल रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया जाएगा और 2019 को अस्तित्व की लड़ाई बताया। वांसदा विधायक अनंत पटेल ने कहा कि हमें लोकतंत्र में तानाशाही के खिलाफ लडऩा है। उन्होने कहा कि चिखली, खेरगाम, वांसदा में मा कार्ड बनाने का काम प्रिन्टर खराब होने से डेढ़ महीने से बंद है। स्कूल में शिक्षक और दवाखानों में दवाई नहीं है।

नवसारी नपा पार्षद धवलकीर्ति देसाई ने कहा कि गत विधानसभा में नवसारी, जलालपोर, गणदेवी विधानसभा सीट पर जिन्हें टिकट दिया गया था वे पार्टी के कार्यक्रम में उपस्थित नहीं रहते और आज भी यहां नहीं हैं। दीपक गुप्ता ने भी जलालपोर में हार का कारण गुटबाजी बताया। उन्होने कहा कि रिपोर्ट देने के बाद भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान कांग्रेस के दीपक बारोट, जगमल देसाई, ज्योति देसाई समेत कई नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।