
SURAT NEWS : भारी वाहन चालकों को विशेषज्ञ देंगे डिफेंसिव ड्राइविंग का प्रशिक्षण
सूरत. आरटीओ द्वारा आगामी 14 फरवरी तक शहर में सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न वाहन चालकों को विभिन्न तरिकों से यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने का प्रयास किया जाएगा।पहले दिन वाहन चालकों को हेलमैट वितरण किया गया व चाय पिला कर यातायात नियमों का पालन करने की हिदायद दी गई।
आगामी दिनों में एसटी व बीआरटीएस बस चालकों, ट्रक, टेंकर समेत अन्य भारी वाहनों के चालकों के लिए प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेषज्ञों द्वारा वाहन चालकों को डिफेंसिव ड्राइविंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रोड सेफ्टी एक्सपर्ट बृजेश वर्मा ने बताया कि डिफेंसिव ड्राइविंग में उन्हें कुछ विशेष तौर तरिके सिखाए जाएंगे, ताकि किसी अन्य वाहन चालक की गलती होने पर भी वे खुद को उसके वाहन को हादसे का शिकार होने से बचा सके।
इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों, औद्योगिक क्षेत्रों में समाजिक संस्थाओं की मदद से जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम किए जाएंगे। नुक्कड नाटकों, स्ट्रीट प्लेट समेत विभिन्न कार्यक्रम होंगे। सूरत पुलिस, महानगर पालिका व वाहन चालकों के विभिन्न संगठनों की मदद ली जाएगी।वाहन चालकों के स्वास्थ्य व आंखों की जांच के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे। चौराहों पर गांधीगिरी के जरिए नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों को उनकी गलती का एहसास करवाया जाएगा।
---------
-----------------
रुद्रपुरा में पीसीआर पर पथराव, शीशा टूटा
सूरत. अठवालाइन्स थानाक्षेत्र के रुद्रपुरा में अज्ञात लोगों ने पुलिस की पीसीआर वैन पर पथराव किया। जिसमें कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन वैन का ड्राइवर साइड का शीशा टूट गया। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात साढ़े दस बजे हुई। इलाके में गश्त के दौरान पीसीआर वैन लापसीवाला चाल के निकट खुले मैदान में खड़ी थी।
उस दौरान अंधेेरे में किसी ने पत्थर फेंके जिसकी वजह से शीशा टूट गया। वैन में तैनात पुलिसकर्मी विश्वराजसिंह व उनके साथियों ने आस पास के इलाके में पथराव करने वालों की तलाश भी की लेकिन कोई नहीं मिला। बाद में उन्होंने अठवालाइंस पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।
Published on:
17 Jan 2024, 5:26 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.