26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मनपा की आमदनी बढ़ाएंगे होर्डिंग्स

स्थाई समिति में होगा निर्णय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Vineet Sharma

•

Updated: 7 Aug 2018, 9:36 PM IST

patrika

अखाद्य पदार्थों पर स्वास्थ्य विभाग सख्त

सूरत. शहर में जगह-जगह लगे होर्डिंग्स मनपा की आमदनी का बड़ा स्रोत रहे हैं। मनपा प्रशासन ने सरदार ब्रिज समेत शहरभर में अलग-अलग जगह होर्डिंग्स के लिए प्रस्ताव मंगाए थे। गुरुवार को होने वाली स्थाई समिति की बैठक में इन पर निर्णय किया जाएगा।

मनपा प्रशासन पर अपने संसाधनों से आय के स्रोत बढ़ाने का दबाव है। पे एंड पार्क और होर्डिंग्स की मनपा की आय के बड़े स्रोत रहे हैं। मनपा प्रशासन के साथ हुई महापौर जगदीश पटेल की संकलन बैठक में भी महापौर ने यह मसला उठाया था। उन्होंने कहा था कि शहर में नई जगह चिन्हित करने की जरूरत है, जहां होर्डिंग्स लगाकर आय बढ़ाई जा सके।

पुरानी और कुछ नई जगह चिन्हित कर मनपा प्रशासन ने टेंडर प्रस्ताव मंगाए थे। सरदार ब्रिज पर होर्डिंग्स लगाने के साथ ही रांदेर जोन में अलग-अलग चिन्हित जगहों पर होर्डिंग्स लगाने के लिए एजेंसियों ने अपने प्रस्ताव दिए थे। टीएससी की हरी झंडी के बाद इन प्रस्तावों को स्थाई समिति की गुरुवार को होने वाली बैठक के एजेंडे पर लिया गया है। चर्चा के बाद इन पर निर्णय किया जाएगा। इसके अलावा एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों पर भी समिति फैसला करेगी।

अवैध निर्माण ढहाया तो उलझे व्यापारी

मुख्यमंत्री विजय रुपाणी के निर्देश के बाद सूरत समेत प्रदेशभर में इन दिनों अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी मनपा ने अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। मनपा टीम गांधी स्मृति भवन गई और उसके सामने बने कमर्शियल काम्प्लेक्स में सड़क किनारे निर्मित दीवार तोड़ दी। स्थानीय व्यापारियों ने इसका विरोध किया तो अधिकारियों के साथ कहासुनी भी हुई। मनपा की इस कार्रवाई के दौरान पुलिस दस्ता भी मौजूद रहा। इसके अलावा वेसू स्थित सोमेश्वर आर्केड में बेसमेंट में बने मेंटिनेंस ऑफिस को ढहाया। इसी बिल्डिंग में ग्राउंड फ्लोर पर ५५०० वर्गफीट में बने एम्यूजमेंट पार्क को हटाकर पार्किंग के लिए जगह खुली की। पार्किंग के लिए इस जगह को आवंटित करने की हिदायत के साथ ही ६० हजार रुपए वसूले।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग