
वायरस के डबल म्यूटेशन से संक्रमण बढ़ा, भर्ती मरीजों की संख्या 2020 हुई
सूरत.
शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। वायरस के डबल म्यूटेशन से संक्रमण की रफ्तार काफी अधिक है। वहीं, अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 2020 हो गई है। सूरत जिले में सोमवार- मंगलवार को आठ गंभीर मरीजों की कोरोना से मौत हो गई और नए 1321 मरीज मिले हैं। इसमें शहर के नए 1166 और जिले में 152 पॉजिटिव मिले। वहीं, कुल 1299 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई हैं। अब सूरत जिले में पॉजिटिव की संख्या 64,451 हो गई हैं। इसमें 1173 की मौत हो चुकी है। सूरत जिले में रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ते हुए अब 650 के आसपास स्थिर हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दूसरी लहर में संक्रमण फैलने की रफ्तार सबसे अधिक है। वायरस के डबल म्यूटेशन के कारण संक्रमण की रफ्तार सबसे अधिक बताई जा रही है।
शहर में सोमवार-मंगलवार को कतारगाम निवासी 92 वर्षीय वृद्ध, लिम्बायत डिंडोली निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, वराछा निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति, पांडेसरा निवासी 83 वर्षीय वृद्ध, लिम्बायत निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, रांदेर पालनपुर निवासी 65 वर्षीय वृद्धा, लिम्बायत निवासी 66 वर्षीय वृद्धा की न्यू सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शहर में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 885 हैं। हाल में सूरत जिले के 2020 कोरोना मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। न्यू सिविल और स्मीमेर अस्पताल में 384 भर्ती हैं। जिसमें 285 की हालत गंभीर है।
इसके अलावा सोमवार-मंगलवार को नए 1166 कोरोना मरीज मिले। इसमें सबसे अधिक अठवा जोन में 234, रांदेर जोन में 200, लिम्बायत जोन में मरीज मिले हैं। अब तक शहर में कुल 49,632 कोरोना पॉजिटिव मिले, जिसमें 46,027 को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई हैं। वहीं जिले में अब तक कुल 14,819 पॉजिटिव मरीज मिले है जिसमें 13463 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
0
मोबाइल दुकान वाले 13 संक्रमित :
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर में मोबाइल दुकान वाले व्यक्तियों का कोरोना टेस्ट किया। इसमें 721 नमूने लेकर टेस्ट किया गया। जिसमें 13 व्यक्ति पॉजिटिव मिले। अठवा जोन में 7, उधना जोन में 3, लिम्बायत जोन में 2, कतारगाम जोन में 1 व्यक्ति संक्रमित मिला।
0
6 डॉक्टर, 20 छात्र और 32 बिजनसमैन पॉजिटिव :
न्यू सिविल अस्पताल के 2 डॉक्टर, मनपा के डॉक्टर, निजी क्लिनीक के 3 डॉक्टर, राजकोट में डॉक्टर, 20 छात्र, 5 शिक्षक, 4 हीरा श्रमिक, टैक्सटाइल, डायमंड, कंस्ट्रक्शन, फैब्रिकेशन, ट्रांसपोर्ट, मार्बल, ट्रेडिंग ₹ समेत 32 बिजनसमैन, टैक्सटाइल, डायमंड समेत 6 ब्रोकर, सूरत एयरपोर्ट कर्मचारी, 2 मनपाकर्मी, 2 इंजीनियर, सीए, 2 चौकीदार, बाप्स के स्वामीजी, बीओबी कर्मचारी, एचडीएफसी बैंक कर्मचारी, अडाजन पीएनबी कर्मचारी, एसबीआई बैंक मैनेजर, पेट्रोल पंप कर्मचारी व रेलकर्मी भी पॉजिटिव मिले।
0
दो दिन में मिले कोरोना मरीज :
जोन / पॉजिटिव
सेंट्रल -101
वराछा-ए -142
वराछा-बी -114
रांदेर -200
कतारगाम -140
लिम्बायत -129
उधना -106
अठवा -234
कुल -1166
Published on:
31 Mar 2021 11:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
