सूरत
राज्य सरकार आगामी दिनों में नई टैक्सटाइल पॉलिसी की घोषणा करने वाली है। ऐसे में सूरत के कपड़ा उद्यमियों की राज्य सरकार से कुछ मांगे हैं। इस बारे में चर्चा विचारणा करने के लिए चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों के साथ सूरत के कपड़ा संगठन के सदस्यों की सोमवार को मीटिंग होगी।
इस मीटिंग में फैडरेशन ऑफ आर्ट सिल्क वीविंग इन्डस्ट्री, सूरत आर्ट सिल्क क्लोथ मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन. उधना वीवर्स ग्रुप के सदस्य उपस्थित रहेंगे।
फिआस्वी के चेयरमैन भरत गाधी ने बताया कि सोमवार को मीटिंग में कपड़ा उद्योग के लिए आवश्यक मुद्दे जैसे कि बिजली की दर घटाने, इन्ट्रेस्ट स्कीम में वीवर्स के लगभग 650 करोड़ रुपए अभी भी नही मिले है उसे रिफंड करने सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा कर राज्य सरकार से गुहार लगाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी इस मुद्दे पर पहले भी राज्य सरकार से मिल चुके हैं, लेकिन तब उन्होंने कपड़़ा व्यापार से जुड़े कई संगठनों से चर्चा नहीं की थी। इस मीटिंग के दौरान वह सभी कपड़ा संगठनों को अपने साथ करने का प्रयास करेंगे।