23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Surat/ बुडिया गांव में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत

सूरत वन विभाग ने रखे दो पिंजरे

less than 1 minute read
Google source verification
Surat/ बुडिया गांव में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत

Surat/ बुडिया गांव में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत

सूरत. आम तौर पर सूरत और तापी जिले में तेंदुओं के दिखाई देने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। अब सूरत शहर के बुडिया गांव में तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। वन विभाग की ओर से दो जगह पिंजरे रखकर तेंदुए को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बुडि़या गांव का एक युवक रविवार रात कार से घर लौट रहा था। तभी अचानक कार के सामने तेंदुआ आ गया। युवक ने मोबाइल फोन से तेंदुए का वीडियो बना लिया और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। गांव में तेंदुआ होने की खबर से लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। सूचना पर सूरत वन विभाग की टीम बुडिया गांव पहुंची और तेंदुए को पकड़ने के लिए दो जगह पिंजरे रखे गए हैं। तेंदुए के फंसने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि अब तक तेंदुआ पकड़ा नहीं गया है।

पहले हजीरा में दिखा था तेंदुआ

कुछ महीने पहले हजीरा क्षेत्र में भी तेंदुआ दिखाई दिया था। उस समय भी सूरत वन विभाग की टीम ने पिंजरे रखे थे। पिंजरे रखने के दो दिन बाद तेंदुआ पकड़ा गया था।