
नावड़ी घाट पर श्रद्धालुओं का रैला
सूरत. श्रावण मास के उपलक्ष में रविवार को शहर में अलग-अलग संघ व मंडलों की ओर से भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए दूर-दूर से कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे कंधे पर कांवड़ लेकर बोल बम-तारक बम, हर-हर भोले, जय-जय भोले की गूंज करते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से होकर शिवालय पहुंचे और महादेव का जलाभिषेक किया।
नानपुरा में तापी नदी के नावड़ी घाट पर रविवार सुबह कांवड़ में जल भरने के लिए श्रीश्याम सेवा ट्रस्ट के सैकड़ों कांवडि़ए पहुंचे और बाद में विधिविधान से पूजा-अर्चना के बाद बाजे-गाजे के साथ कांवड़ लेकर निकले। यात्रा में शामिल कांवडि़ए बाद में विभिन्न मार्ग से होकर वेसू में श्रीश्याम मंदिर पहुंचे और भगवान शिव का जलाभिषेक किए।
अग्रवाल विकास ट्रस्ट, युवा शाखा की कांवड़ यात्रा भी रविवार सुबह तापी नदी के नावड़ी घाट से निकाली गई और इस दौरान शाखा के कांवडि़ए कांवड़ में तापी जल भरकर विभिन्न मार्ग से होते हुए सिटीलाइट में महाराजा अग्रसेन भवन के शिव मंदिर पहुंचे और जलाभिषेक किए।
श्रीश्याम प्रेम मंडल की कांवड़ यात्रा सुबह तापी नदी के नावड़ी घाट से बाजे-गाजे के साथ निकाली गई। बाद में कांवडि़ए विभिन्न मार्ग से होकर भटार रोड पर वैष्णोदेवी मंदिर पहुंचे। यहां पर जलाभिषेक के अलावा रुद्राभिषेक का आयोजन भी किया गया।
गोकुल स्पोट्र्स क्लब की ओर से रविवार सुबह तापी नदी के वराछा में सिद्धकुटीर घाट से कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल रहे जो कि बाद में विधिविधान से कांवड़ पूजन कर रवाना हुए और विभिन्न मार्ग से होकर मॉडलटाउन पहुंचे और शिवालय में भगवान शिव का जलाभिषेक किए।
इसके अलावा व्यापार प्रगति संघ व मारवाड़ी युवा मंच की ओर से भी गत रविवार को स्थगित कांवड़ यात्रा सुबह में निकाली गई। इसमें कई श्रद्धालु महिला-पुरुष व बच्चे शामिल थे।
आज निकलेगी यात्रा
सोमवार को श्रीगुर्जरगौड़ ब्राह्मण युवक संघ, सूरत की तृतीय भोलेनाथ कांवड़ पैदल यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, श्रीओमकार बिन्दू महादेव मित्र मंडल, उधना की ओर से भी कांवड़ पदयात्रा का आयोजन होगा।
Published on:
11 Aug 2019 08:10 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
