5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SURAT NEWS : स्कूल ऑटो रिक्शा चालक कर रहा था छात्रा का यौन उत्पीड़न

- परिजनों की शिकायत पर अठवा पुलिस ने किया गिरफ्तार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 10 Mar 2024, 5:28 PM IST

SURAT NEWS : स्कूल ऑटो रिक्शा चालक कर रहा था छात्रा का यौन उत्पीड़न

SURAT NEWS : स्कूल ऑटो रिक्शा चालक कर रहा था छात्रा का यौन उत्पीड़न

सूरत. अठवालाइन्स थानाक्षेत्र में रहने वाली एक ग्यारह वर्षीय छात्रा का स्कूल ऑटो रिक्शा चालक पिछले तीन माह से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। मामला सामने आने पुलिस ने पुलिस ने कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अख्तर मनीयार सगरामपुरा मौलवी स्ट्रीट में रहता है तथा ऑटो रिक्शा चलाता है। वह अठवा लाइन्स क्षेत्र में रहने वाली ग्यारह वर्षीय छात्रा को ऑटो रिक्शा में घर से स्कूल लाने ले जाने का काम करता था। इस दौरान वह रास्ते में किसी वीरान जगह पर ऑटो रिक्शा रोक कर छात्रा के साथ शारीरिक छेड़छाड़ करता था।

विरोध करने व इस बारे में किसी को कुछ बताने पर छात्रा को जिंदा जलाकर मार डालने की धमकी देता था। उसकी इस करतूत के बारे में छात्रा की माता को पता चलने पर उसने अठवालाइन्स पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने अख्तर को गिरफ्तार कर लिया।

उसके मोबाइल में पुलिस कई अश्लील वीडियोज भी मिले। पुलिस ने मोबाइल जब्त कर फोरेन्सिक जांच के लिए भेज दिया है।

महिला के बनाए वीडियो से हुआ खुलासा

तीन माह से उत्पीड़न का शिकार हो रही बच्ची ने आरोपी की धमकी के चलते घर पर इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया था। शुक्रवार को एक महिला ने अख्तर को छात्रा के साथ अश्लील हरकते देखा तो चुपके से उसका वीडियो बना दिया।

उसने वीडियो स्कूल के छात्र को दिखाया तो वह छात्रा को पहचान गया। वह महिला को छात्रा के घर ले गया। महिला ने छात्रा की माता को वीडियो दिखाया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने छात्रा को भरोसे में लेकर पूछताछ की तो अख्तर की करतूत सामने आई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात