
लॉकडाउन की और बढ़ता बारडोली
सूरत. शहर में बेकाबू होते कोरोना को काबू में करने के लिए मनपा प्रशासन ने प्रभावित बड़ी आबादी को क्लस्टर के दायरे में लाना शुरू कर दिया है। मंगलवार को मनपा प्रशासन ने सात नए इलाकों को क्लस्टर घोषित कर दिया। इसके साथ ही शहर में अब दस इलाके क्लस्टर बनाए गए हैं। इनमें 2.91 लाख लोग क्वाराटाइन में हैं।
कोरोना संक्रमण को काबू में रखना मनपा प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा है। लोगों को क्वारन्टाइन करना और उन्हें घरों में ही रखना खासा मुश्किलभरा है। ऐसे में सर्वाधिक प्रभावित इलाकों को मनपा प्रशासन ने मास और क्लस्टर क्वारन्टाइन करने की पहल की थी। इसके तहत शुरुआत में सबसे पहले रांदेर के एक हिस्से को मास क्वारन्टाइन कर बेरिकेट किया गया था। स्थिति और बिगडऩे पर प्रभावित पूरे इलाके को क्लस्टर घोषित कर उस क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। यानी उस क्षेत्र में रह रही एक बड़ी आबादी शहर के दूसरे इलाकों से कट गई। स्थिति बिगडऩे पर शहर के झांपा बाजार और लोखाट अस्पताल को भी क्लस्टर बना दिया था।
मनपा प्रशासन ने कोरोना पर काबू पाने के लिए मंगलवार को शहर में सात नए क्लस्टर बनाए हैं। नई व्यव्स्था के बाद ईस्ट जोन में दो, साउथ इस्ट जोन में दो, सेंट्रल जोन में लोखात और बेगमपुरा के अलावा दो नए क्लस्टर घोषित किए हैं। इनमें नानपुरा और भागल नए क्लस्टर घोषित किए गए। इसके साथ ही शहर में कोरोना के दस हॉट स्पॉट हो गए हैं। 118 लोगों की टीम इन क्षेत्रों में काम कर रही है। 581 टीमें शहर के येलो और ग्रीन जोन में सर्विलेंस के लिए लगाई गई हैं।
साउथ जोन में पांडेसरा के स्वामीनारायण नगर, श्रीराम नगर, छत्रपति शिवाजी नगर, गौरी नगर के 1951 घरों में 11338 लोगों को क्लस्टर क्वारन्टाइन किया गया है। सेंट्रल जोन के नानपुरा में 4556 घरों में रह रहे 22386 लोग क्लस्टर क्वारन्टाइन किए गए हंै। चौटाबाजार से लाल गेट, भागल चार रास्ता से भाव नगरी शेरी से चौटाबाजार साई बाबा मंदिर तक के क्षेत्र में 1521 घरों के 4047 लोग क्लस्टर क्वारन्टाइन में हैं।
इसके अलावा सेंट्रल जोन में 30 हजार लोगों को क्लस्टर क्वाराटाइन किया गया है। वेसू में ईडब्ल्यूएस आवास के 576 घर के 2300 लोग, वराछा में 1545 घरों के 6300 से अधिक लोग और लिंबायत मीठी खाड़ी क्षेत्र में 14 हजार घरों में रह रहे 55 हजार लोगों को क्लस्टर क्वाराटाइन किया गया है। मनपा आयुक्त बंछानिधि पाणि ने नए क्लस्टर यानी हॉट स्पॉट की पहचान कर आक्रामकता से कार्रवाई करने के लिए नए क्लस्टर बनाए गए। दस क्लस्टर में 61982 घरों में रह रहे 291942 लोगों को होम क्वारन्टाइन किया गया है।
Published on:
15 Apr 2020 05:56 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
