गुजरात बोर्ड GSEB की मार्च में हुई 10वीं की परीक्षा के लिए प्रदेश के कुल 7,41,411 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था, इनमें से 7,34,898 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी और 4,74,893 विद्यार्थी सफल रहे। परीक्षा का कुल परिणाम 64.62 प्रतिशत आया है। 2,60,005 विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो गए। इस बार विज्ञान में सबसे अधिक 2,37,222 विद्यार्थी फेल हो गए हैं। भाषा में भी नहीं कर पाए अच्छा प्रदर्शन: विज्ञान और गणित के बाद अंग्रेजी द्वितीय विषय विद्यार्थियों को सबसे कठिन लगा। इस वजह से अंग्रेजी में 95,544 विद्यार्थी फेल हो गए। अंग्रेजी प्रथम में 4,396 विद्यार्थी फेल हुए हैं। गुजराती जैसे सरल विषय को भी विद्यार्थी पास नहीं कर पाए है। गुजराती प्रथम भाषा में 96,289 तो गुजराती द्वितीय में 11,258 विद्यार्थी सफल नहीं हो पाए।