21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोपीपुरा के उपाश्रय में साध्वी के साथ छेड़छाड़

गोपीपुरा क्षेत्र के एक जैन उपाश्रय में साध्वी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में उपाश्रय में घुसे युवक की करतूत को लेकर पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई नहीं करने से नाराज समाज के लोगों ने रविवार को मीडिया के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

2 min read
Google source verification
Tampering with Sadhvi in Gopipura's Supper

Tampering with Sadhvi in Gopipura's Supper

सूरत।गोपीपुरा क्षेत्र के एक जैन उपाश्रय में साध्वी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। रात के अंधेरे में उपाश्रय में घुसे युवक की करतूत को लेकर पुलिस की ओर से तुरंत कार्रवाई नहीं करने से नाराज समाज के लोगों ने रविवार को मीडिया के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।

जानकारी के अनुसार गोपीपुरा के उपाश्रय में यह घटना गुरुवार रात हुई। साध्वियां उपाश्रय के हॉल में सो रही थीं। मध्यरात्रि करीब बारह बजे एक अज्ञात युवक उपाश्रय में दाखिल हुआ। घुटनों के बल बैठ कर युवक ने साध्वी के पैरों को छुआ और ओढ़ा हुआ कपड़ा खींचा। साध्वी ने जागने पर शोर मचाया तो वह अंधेरे का फायदा उठा कर भाग निकला।

शोर मचने पर अन्य साधु-साध्वियां एकत्र हो गए। उन्होंने निकट रहने वाले जैन समुदाय के लोगों को इस बारे में बताया। अगले दिन ट्रस्ट के लोग घटना की शिकायत लेकर अठवा लाइंस थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने कथित तौर पर मामला दर्ज कर कार्रवाई नहीं की।

इससे नाराज जैन संघ के लोग रविवार दोपहर गोपीपुरा के उपाश्रय पर जमा हुए। उन्होंने पुलिस के रवैए पर गहरा रोष व्यक्त किया। इसके बाद अठवा लाइंस पुलिस हरकत में आई। रविवार को पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जैन संघ के ट्रस्टी अडाजण शंखेश्वर कॉम्प्लेक्स निवासी आसित गांधी की प्राथमिकी के आधार पर २३-२५ साल के अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इस तरह की घटनाएं पहले भी हुईं

उपाश्रय के ट्रस्ट से जुड़े लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कुछ समाज कंटक सक्रिय हैं, जो समय-समय पर जैन साधु-साध्वियों को परेशान करते रहते हैं। साधु-साध्वियों को परेशान करने की दर्जनों घटनाएं हो चुकी हैैं। इन लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके हौसले बुलंद हैं।

घटना के अगले दिन जैन समाज के लोग शिकायत लेकर आए थे। उन्होंने लिखित शिकायत दी थी। इसको लेकर मौके पर छानबीन की गई थी। लोगों ने मीटिंग के बाद प्राथमिकी दर्ज कराने के संबंध में बताया था। इसलिए उस वक्त प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी। घटना के वक्त अंधेरा होने के कारण आरोपित युवक के हुलिए की जानकारी नहीं मिल पाई है। इलाके के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एस.बी. भरवाड़, थाना प्रभारी, अठवा लाइंस