सूरत

नवनिर्मित डब्लूआरईयू ऑफिस में रिसाव देखकर यूनियन नाराज

- वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉयज यूनियन के मुंबई मंडल के मंडल सचिव और अध्यक्ष का सूरत दौरा

less than 1 minute read
Jul 03, 2023
नवनिर्मित डब्लूआरईयू ऑफिस में रिसाव देखकर यूनियन नाराज

सूरत. वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉयज यूनियन मुंबई मंडल की टीम ने रविवार को सूरत स्टेशन पर यूनियन ऑफिस का निरीक्षण किया। नई ऑफिस का कंस्ट्रक्शन हाल में ही पूरा किया गया और यूनियन पदाधिकारियों को चाबी सौंपने से पहले ही छत से पानी का रिसाव देखने को मिला। इसको लेकर यूनियन के पदाधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की।

डब्ल्यूआरईयू सूरत ब्रांच के ब्रांच अध्यक्ष कॉमरेड संजय झा ने मंडल सचिव कॉमरेड प्रशांत कानडे और मंडल अध्यक्ष कॉमरेड जितेंद्र सिंह का स्वागत किया। उन्होंने रविवार को सूरत शाखा टीम के साथ निर्माणाधीन यूनियन ऑफिस की स्थिति देख चिंता व्यक्त की। मंडल सचिव ने तत्काल संबंधित विभाग के अधिकारी से फोन पर समस्या का हल निकालने के लिए कहा। टीम ने विभिन्न विभागों का दौरा किया और स्टाफ की दैनिक कार्य के दौरान होने वाली समस्या को सुना। सभी विभागों के कर्मचारियों ने स्टॉफ पार्किंग की समस्या को प्रमुखता से उठाया। ऑपरेटिंग कर्मचारियों को लॉकर सुविधा नहीं मिलना, ट्रैन लाइटिंग विभाग की कर्मचारियों ने अपने विभाग में ट्रेन बुकिंग में अनियमितता का मुद्दा उठाया। महिला कर्मचारियों के लिए प्लेटफॉर्म पर चेंजिंग रूम उपलब्ध कराने की मांग की गई। इसमें "सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी यूनियन सूरत ब्रांच" के पदाधिकारी आई. एल. पटेल की नेतृत्व में सेवा निवृत्त रेल कर्मचारी की समस्याओं का पत्र यूनियन को सौंपा है।

Published on:
03 Jul 2023 09:48 pm
Also Read
View All

अगली खबर