- परीक्षा के समय पत्रक को लेकर चर्चा :
नवरात्रि समाप्त होने के तुरंत बाद वीएनएसजीयू के सेमेस्टर 3 व 5 के विद्यार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। VNSGU परीक्षा के शुरू होते ही कॉपी केस भी पकड़े जाने लगे हैं, लेकिन एक साथ मास कॉपी केस पकड़े जाने पर विवि के साथ कॉलेजों में भी परीक्षा के समय पत्रक को लेकर चर्चा होने लगी है। बहाने यूं भी हैं कि नवरात्रि में देर रात तक गरबों में व्यस्त रहने से पढ़ाई नहीं हुई तो नकल के केस हो रहे हैं। अन्य सेमेस्टर की तरह ही इन सेमेस्टर की परीक्षा भी दिवाली वेकेशन बाद आयोजित करनी थी। वेसू की डीआरबी कॉलेज में 46 तो विवि परिसर में स्थित आर्किटेक्चर विभाग में एक साथ 15 विद्यार्थी नकल के आरोप में पकड़े गए। विवि परीक्षा विभाग का कहना है कि इन सभी पर नकल का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई हैं। सभी की सुनवाई आचार संहिता कमेटी समक्ष होने के बाद कार्रवाई पर फैसला होगा।