10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Scorpio की खूनी रफ्तार ने ले ली नाना की जान, नाती जिंदगी से कर रहा संघर्ष

अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मेंड्राकला के पास हुआ हादसा, बाजार से खरीददारी कर बाइक से लौट रहे थे घर

less than 1 minute read
Google source verification

image

Pranayraj rana

Jan 12, 2017

accidental bike and scorpio

accidental bike and scorpio

अंबिकापुर.
अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर ग्राम मेंड्राकला स्कूल के समीप तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार नाना व नाती को टक्कर मार दी। हादसे में नाना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। इधर हादसे के बाद चालक स्कार्पियो वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


जानकारी के अनुसार लखनपुर के ग्राम सिंगीटाना निवासी 63 वर्षीय रामलाल खलखो पिता कुदुराम खलखो अपने 15 वर्षीय नाती के साथ गुरूवार की सुबह बाइक क्रमांक सीजी 10 एनए-8145 से अंबिकापुर बाजार आया था। बाजार से खरीददारी कर दोनों बाइक से शाम 4.30 बजे घर वापस लौट रहे थे।


दोनों अंबिकापुर-बिलासपुर मार्ग पर स्थित ग्राम मेंड्राकला स्कूल के पास पहुंचे ही थे कि अंबिकापुर की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो क्रमांक सीजी 12 एजी-0624 ने उन्हें टक्कर मार दी। पीछे से लगे तेज टक्कर से नाना व नाती सड़क पर गिर गए। हादसे में सिर सहित शरी के अन्य हिस्से में गंभीर चोट लगने से नाना की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ द्वारा दोनेां को तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने नाना को मृत घोषित कर दिया। इधर नाती सागर की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। इधर हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर ही स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया।


दुर्घटना की सूचना मिलते ही मणिपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्कार्पियों को जब्त कर ली। पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें

image