मामले में पटवारी को पुलिस ने आज 2 महीने पूर्व ही जेल भेज दिया है। पुलिस को इस मामले में बलरामपुर में पीडब्ल्यूडी विभाग के 2 इंजीनियरों फुंदुरडिहारी निवासी अमित टोप्पो व धोबीपारा निवासी 37 वर्षीय सुधीर बड़ा की तलाश थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार की सुबह धारा 420, 120 बी व 34 के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।