15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

घर में बनाएं झटपट कलाकंद

अगर आप भी कलाकंद के शौकीन हैं और आपको भी बाजार की बनी कलाकंद ज्यादा पसंद नहीं आती तो आपको भी घर में ही शुद्ध कलाकंद बनाना चाहिए।

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Mar 04, 2018

Kalakand

Kalakand

अगर आप भी कलाकंद के शौकीन हैं और आपको भी बाजार की बनी कलाकंद ज्यादा पसंद नहीं आती तो आपको भी घर में ही शुद्ध कलाकंद बनाना चाहिए। यह बहुत ही स्वादिष्ट बनती है और इसे बनाना भी आसान है। बहुत की कम समय में इसे बनाया जा सकता है। यहां पढ़ें कलाकंद बनाने की रेसिपी -

सामग्री -

मावा (खोया) - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप )
पनीर - 250 ग्राम ( लगभग 1 कप)
घी - 2 छोटे चम्मच
पाउडर चीनी - 200 ग्राम (1 कप )
छोटी इलाइची - 5-6 छीलकर पाउडर बना लीजिए
बादाम - 10-12 पतले पतले लम्बे काट लीजिए

विधि -

भारी तले की कढ़ाई में १ छोटी चम्मच घी डालकर गरम कीजिए, घी मेल्ट होने पर घी को कढ़ाई में चारों ओर लगा दीजिए, इससे मावा भूनते समय कढ़ाई में नहीं चिपकेगा। मावा को क्रम्बल करके गरम कढ़ाई में डालिए और लगातार चलाते हुए धीमी आग पर मावा को पूरी तरह मेल्ट होने और अच्छी सुगन्ध आने तक भून लीजिए।

अब पनीर को क्रम्बल करके मावा के ऊपर ही डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए, मावा और पनीर के अच्छी तरह मिलने और ड्राई होने तक भून लीजिए, यानि कि लगभग ६-८ मिनिट भून लीजिए। भूनने के बाद कढ़ाई को नीचे उतार कर रख लीजिए और मिश्रण को ठंडा होने दीजिए।

मिश्रण के ठंडा होने के बाद, मिश्रण छूने में इतना ठंडा लगे कि बस इतना महसूस हो कि मिश्रण को हमने भूना है, अब इसमें पाउडर चीनी और इलाइची पाउडर डालिए और चलाते हुए अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए।

किसी भी प्लेट या ट्रे को थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कीजिए, चिकनी की हुई प्लेट में मिश्रण डालिए और एक जैसा फैला दीजिए, ऊपर से कतरे हुए बादाम डालकर चम्मच से दबा दीजिए। कलाकन्द को जमने के लिये फ्रिज में रख दीजिए, 2-3 घंटे में कलाकन्द जमकर तैयार हो जाता है।

कलाकन्द जमने पर अपने मनपसन्द आकार के टुकड़ों में काट लीजिए, बहुत ही अच्छा कलाकन्द बन कर तैयार है, परोसिए और खाइए, बचा हुआ कलाकन्द किसी एअर टाइट कन्टेनर में भर कर रख लीजिए और 3-4 दिन में खतम कर दीजिए।

अगर आप भी खाना बनाने के शौकीन हैं और कुछ ऐसी डिशेज बनाते हैं जिन पर आपको हर बार तारीफें मिलती हैं तो अब हम आपको अपनी इस कला के प्रदर्शन के लिए प्लैटफॉर्म देने जा रहे हैं। आप अपनी खास रेसिपीज पत्रिका डॉट कॉम के साथ शेयर कर सकते हैं। कंमेंट बॉक्स में अपनी रेसिपी हमें लिख भेजें। आप अपनी रेसिपी का वीडियो भी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। चुनिंदा रेसिपीज को पत्रिका डॉट कॉम पर फीचर भी किया जाएगा। तो देर किस बात की, लिख भेजिए हमें अपनी स्पेशल रेसिपी।