7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धावकों में लगी पदक जीतने की होड़

45वीं अखिल भारतीय आयुध निर्माणी एथलेटिक्स मीट, 
less than 1 minute read
Google source verification

image

Prem Shankar Tiwari

Dec 20, 2015


जबलपुर ऑर्डनेंस फैक्ट्री खमरिया के ओलंपिक ग्राउंड में चल रही 45वीं अखिल भारतीय आयुध निर्माणियां एथलेटिक्स मीट में खिलाडि़यों के बीच पदक जीतने के लिए होड़ लगी रही। मेजबान शहर की आयुध निर्माणियों के खिलाडि़यों ने भी पदक हासिल करने में कामयाबी हासिल की।
विजेताओं को एक समारोह में अपर महाप्रबंधक एके ठाकुर, संजीव गुप्ता, एनके गौर एवं शुभा राजन ने पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता 4 किलो शॉट पुट मं पदमा दास ईशापुर, अंजली डे दमदम, लीना मेढक प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहीं।

100 मीटर दौड़ मतें जगदीश आर ईशापुर, एनपी रैकवार जीआईएफ, मथियालगान तिर्की ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य जीता। 400 मीटर दौड में अतनु दास ईशापुर, रूपेश जमदाले वरुणगांव, नीलेश ओएफके। हाई जंप में सॉविक दमदम, इमरान शेख खड़की, जीआर बाबू अर्नाकाडू। शॉट पुट 7 किलो में एचके राय ओएफके, विनय अवस्थी कानपुर, एम. पुष्पकुमार अवाडी।
हैमर थ्रो में लाल बहादुर कानपुर, केके सिंह वीएफजे, वेद प्रकाश ओएफके। 100 मीटर दौड़ 40 वर्ष से अधिक में निखिल पाल ओएफके, रफीक अहमद शाहजहांपुर, एनसी मलिक बड़माल प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।