दिल्ली सरकार ने नए साल से 15 दिनों के ट्रायल पर ऑड-ईवन फार्मूले के तहत गाड़ियों को चलाया था। इसी को देखते हुए यूपी रोडवेज की तरफ से भी पुराना बस अड्डा से कौशांबी स्टेशन तक बस सर्विस चलाई गई। रोडवेज ने मेट्रो बस सेवा के लिए लोगों में इच्छुकता पैदा करने के लिए पार्क एंड राइंड और लॉकर सिस्टम की व्यवस्था कराई है। इसकी वजह से भी लोग इसे काफी पंसद कर रहे हैं। सरकारी आकड़ों के मुताबिक इस रूट पर छह बसों को लगाया गया है, जो कि रोजाना 92 से अधिक फेरे लेती है। इसमें अब 2300 से अधिक लोग रोजाना सफर कर रहे हैं। रोजाना बसों की मोनिटरिंग करके इसकी रिपोर्ट लखनऊ भेजी जा रही है।