
how to worship shiva,, shivalinga, aaj ka rashifal in hindi, daily horoscope in hindi
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में यदि समयादि शुद्ध हो तो देवस्थापन, विभूषित करना, गृहारम्भ, यात्रा, प्रवेश, मित्रता व व्यापार-व्यवसायारम्भ आदि कार्य करने योग्य हैं पर अभी मीन के मलमास में सभी शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।
मेष
आपकी आदतों के कारण आपने अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें तो अच्छा होगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।
वृषभ
पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे।
मिथुन
नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोले नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है। राजनीति से जुड़े लोग सफलता पा सकते हैं।
कर्क
आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वहीं आप का विरोध करेंगे। रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।
सिंह
वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है।
कन्या
बीती बातों को भूला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।
तुला
सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है। उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है।
वृश्चिक
कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा।
धनु
धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।
मकर
रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा पर घबराए नहीं अपने ईष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा।
कुम्भ
नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क ख्याति दिलवा सकते हैं।
मीन
नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से मार्गदर्शन व सलाह ले। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहे। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़़ सकता है।
Published on:
09 Apr 2018 09:51 am

बड़ी खबरें
View Allमंदिर
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
